सिविल सर्विसेज मेन्स परीक्षा 2020 सामान्य अध्ययन पेपर I


प्रश्न 1.शैलकृत स्थापत्य प्रारंभिक भारतीय कला एवं इतिहास के ज्ञान के अति महत्वपूर्ण स्रोतों में से एक का प्रतिनिधित्व करता है। विवेचना कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)


प्रश्न 2.भारत में बौद्ध धर्म के इतिहास में पाल काल अति महत्वपूर्ण चरण है। विश्लेषण कीजिए।(150 शब्दों में उत्तर दीजिए)


प्रश्न 3.लॉर्ड कर्जन की नीतियों एवं राष्ट्रीय आंदोलन पर उनके दूरगामी प्रभावों का मूल्यांकन कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)


प्रश्न 4.परि-प्रशान्त क्षेत्र के भू-भौतिकीय अभिलक्षणों का विवेचन कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)


प्रश्न 5.मरुस्थलीकरण के प्रक्रम की जलवायविक सीमाएं नहीं होती हैं। उदाहरणों सहित औचित्य सिद्ध कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)


प्रश्न 6.हिमालय के हिमनदों के पिघलने का भारत के जल-संसाधनों पर किस प्रकार दूरगामी प्रभाव होगा? (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)


प्रश्न 7.वर्तमान में लौह एवं इस्पात उद्योगों की कच्चे माल के स्रोत से दूर स्थिति का उदाहरणों सहित कारण बताइए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)


प्रश्न 8.बहु-सांस्कृतिक भारतीय समाज को समझने में क्या जाति की प्रासंगिकता समाप्त हो गई है? उदाहरणों सहित विस्तृत उत्तर दीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)


प्रश्न 9.कोविड-19 महामारी ने भारत में वर्ग असमानताओं एवं गरीबी को गति दे दी है। टिप्पणी कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)


प्रश्न 10.क्या आप सहमत हैं कि भारत में क्षेत्रीयता बढ़ती हुई सांस्कृतिक मुखरता का परिणाम प्रतीत होती है? तर्क कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)


प्रश्न 11.भारतीय दर्शन एवं परम्परा ने भारतीय स्मारकों की कल्पना और आकार देने एवं उनकी कला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विवेचना कीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)


प्रश्न 12.मध्यकालीन भारत के फारसी साहित्यिक स्रोत उस काल के युगबोध का प्रतिबिंब है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)


प्रश्न 13.1920 के दशक से राष्ट्रीय आंदोलन ने कई वैचारिक धाराओं को ग्रहण किया और अपना सामाजिक आधार बढ़ाया। विवेचना कीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)


प्रश्न 14.नदियों को आपस में जोड़ना सूखा, बाढ़ और बाधित जल-परिवहन जैसी बहु-आयामी अन्तर्सम्बन्धितसमस्याओं का व्यवहार्य समाधान दे सकता है। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)


प्रश्न 15.भारत में दशलक्षीय नगरों जिनमें हैदराबाद एवं पुणे जैसे स्मार्ट सिटीज भी सम्मिलित हैं, में व्यापक बाढ़ के कारण बताइए। स्थायी निराकरण के उपाय भी सुझाइए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)


प्रश्न 16.भारत में सौर ऊर्जा की प्रचुर संभावनाएं हैं हालांकि इसके विकास में क्षेत्रीय भिन्नताएं हैं। विस्तृत वर्णन कीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)


प्रश्न 17.भारत के वन संसाधनों की स्थिति एवं जलवायु परिवर्तन पर उसके परिणामी प्रभावों का परीक्षण कीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)


प्रश्न 18.क्या भारत में विविधता एवं बहुलवाद वैश्वीकरण के कारण संकट में है? औचित्यपूर्ण उत्तर दीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)


प्रश्न 19.रीति-रिवाजों एवं परम्पराओं द्वारा तर्क को दबाने से प्रगतिविरोध उत्पन्न हुआ है। क्या आप इससे सहमत हैं? (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)


प्रश्न 20.भारत में डिजिटल पहल ने किस प्रकार से देश की शिक्षा व्यवस्था के संचालन में योगदान किया है? विस्तृत उत्तर दीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)