सिविल सर्विसेज मेन्स परीक्षा 2020 सामान्य अध्ययन पेपर II


प्रश्न 1. ‘‘लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अन्तर्गत भ्रष्ट आचरण के दोषी व्यक्तियों को अयोग्य ठहराने की प्रक्रिया के सरलीकरण की आवश्यकता है।’टिप्पणी कीजिए।(उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 2. ‘‘सूचना का अधिकार अधिनियम में किए गए हालिया संशोधन सूचना आयोग की स्वायत्तता और स्वतंत्रता पर गंभीर प्रभाव डालेंगे।’’ (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 3. आपके विचार में सहयोग, स्पर्धा एवं संघर्ष ने किस प्रकार से भारत में महासंघ को किस सीमा तक आकार दिया है? अपने उत्तर को प्रमाणित करने के लिए कुछ हालिया उदाहरण उद्धृत कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 4. हाल के समय में भारत और यू-के- की न्यायिक व्यवस्थाएं, अभिसरणीय एवं अपसरणीय होती प्रतीत हो रही है। दोनों राष्ट्रों की न्यायिक कार्यप्रणालियों के आलोक में अभिसरण तथा अपसरण के मुख्य बिंदुओं को आलोकित कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 5. ‘एकदा स्पीकर, सदैव स्पीकर’! क्या आपके विचार में लोकसभा अध्यक्ष पद की निष्पक्षता के लिए इस कार्यप्रणाली को स्वीकारना चाहिए? भारत में संसदीय प्रयोजन की सुदृढ़ कार्यशैली के लिए इसके क्या परिणाम हो सकते हैं? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 6. सामाजिक विकास की संभावनाओं को बढ़ाने के क्रम में, विशेषकर जराचिकित्सा एवं मातृ स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में सुदृढ़ और पर्याप्त स्वास्थ्य देखभाल संबंधी नीतियों की आवश्यकता है। विवेचन कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 7. ‘‘आर्थिक प्रदर्शन के लिए संस्थागत गुणवत्ता एक निर्णायक चालक है।‘ इस संदर्भ में लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए सिविल सेवा में सुधारों के सुझाव दीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 8. ‘‘चौथी औद्योगिक क्रांति (डिजिटल क्रांति) के प्रादुर्भाव ने ई-गवर्नेंस को सरकार का अविभाज्य अंग बनाने में पहल की है।’’ विवेचन कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 9. कोविड-19 महामारी के दौरान वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लू-एच-ओ-) की भूमिका का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 10. ‘अमेरिका एवं यूरोपीय देशों की राजनीति और अर्थव्यवस्था में भारतीय प्रवासियों को एक निर्णायक भूमिका निभानी है।’ उदाहरणों सहित टिप्पणी कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 11. राष्ट्र की एकता और अखण्डता बनाए रखने के लिए भारतीय संविधान केन्द्रीयकरण करने की प्रवृत्ति प्रदर्शित करता है। महामारी अधिनियम, 1897; आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 तथा हाल में पारित किए गए कृषि क्षेत्र के अधिनियमों के परिप्रेक्ष्य में सुस्पष्ट कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 12. न्यायिक विधायन, भारतीय संविधान में परिकल्पित शक्ति पृथक्करण सिद्धान्त का प्रतिपक्षी है। इस संदर्भ में कार्यपालक अधिकरणों को दिशा-निर्देश देने की प्रार्थना करने संबंधी बड़ी संख्या में दायर होने वाली, लोक हित याचिकाओं का न्याय औचित्य सिद्ध कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 13. भारत में स्थानीय निकायों की सुदृढ़ता एवं संपोषिता ‘प्रकार्य, कार्यकर्त्ता व कोष’ की अपनी रचनात्मक प्रावस्था से ‘प्रकार्यात्मकता’ की समकालिक अवस्था की ओर स्थानान्तरित हुई है। हाल के समय में प्रकार्यात्मकता की दृष्टि से स्थानीय निकायों द्वारा सामना की जा रही अहम चुनौतियों को आलोकित कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 14. विगत कुछ दशकों में राज्य सभा एक ‘उपयोगहीन स्टैपनी टायर’ से सर्वाधिक उपयोगी सहायक अंग में रूपांतरित हुआ है। उन कारकों तथा क्षेत्रें को आलोकित कीजिए जहां यह रूपांतरण दृष्टिगत हो सकता है। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 15. एक आयोग के सांविधानिकीकरण के लिए कौन-कौन से चरण आवश्यक हैं? क्या आपके विचार में राष्ट्रीय महिला आयोग को सांविधानिकता प्रदान करना भारत में लैंगिक न्याय एवं सशक्तिकरण और अधिक सुनिश्चित करेगा? कारण बताइए।(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 16. ‘‘केवल आय पर आधारित गरीबी के निर्धारण में गरीबी का आपतन और तीव्रता अधिक महत्वपूर्ण है।’’इस संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र बहुआयामी गरीबी सूचकांक की नवीनतम रिपोर्ट का विश्लेषण कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 17. ‘‘सूक्ष्म-वित्त एक गरीबी-रोधी टीका है जो भारत में ग्रामीण दरिद्र की परिसंपत्ति निर्माण और आयसुरक्षा के लिए लक्षित है।’’ स्वयं सहायता समूहों की भूमिका का मूल्यांकन ग्रामीण भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ उपरोक्त दोहरे उद्देश्यों के लिए कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न18. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 धारणीय विकास लक्ष्य-4 (2030) के साथ अनुरूपता में है। उसका ध्येय भारत में शिक्षा प्रणाली की पुनः संरचना और पुनः स्थापना है। इस कथन का समालोचनात्मक निरीक्षण कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 19. ‘चतुर्भुजीय सुरक्षा संवाद (क्वाड)’ वर्तमान समय में स्वयं को सैनिक गठबंधन से एक व्यापारिक गुट में रूपान्तरित कर रहा है - विवेचना कीजिए।(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)


प्रश्न 20. भारत-रूस रक्षा समझौतों की तुलना में भारत-अमेरिका रक्षा समझौतों की क्या महत्ता है? हिन्द-प्रशान्त महासागरीय क्षेत्र में स्थायित्व के संदर्भ में विवेचना कीजिए।(उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)