सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा भारत का इतिहास - पेपर I


सिविल सेवा परीक्षा 2019


1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. दिल्ली सल्तनत के राजस्व प्रशासन में राजस्व वसूली के प्रभारी को ‘आमिल’ कहा जाता था।
  2. दिल्ली के सुल्तानों की इक्ता प्रणाली एक प्राचीन देशी संस्था थी।
  3. 'मीर बख्शी’ का पद दिल्ली के खलजी सुल्तानों के शासनकाल में अस्तित्व में आया।

उपर्युक्त में से कौन-सा कथन सही हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. संत निम्कार्ब, अकबर के समकालीन थे।
  2. संत कबीर, शेख अहमद सरहिंदी से अत्यधिक प्रभावित थे।

उपर्युक्त में से कौन-सा कथन सही हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


3. भारत में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. महात्मा गांधी ‘गिरमिटिया (इंडेंचर्ड लेबर) प्रणाली’ के उन्मूलन में सहायक थे।
  2. लॉर्ड चेम्सफोर्ड की ‘वॉर कॉन्फरेन्स’ में महात्मा गांधी ने विश्व युद्ध के लिए भारतीयों की भर्ती से संबंधित प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया था।
  3. भारत के लोगों द्वारा नमक कानून तोड़े जाने के परिणामस्वरूप, औपनिवेशिक शासकों द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अवैध घोषित कर दिया गया था।

उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


4. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

व्यक्ति धारित पद
1. सर तेज बहादुर सप्रू अध्यक्ष, अखिल भारतीय उदार संघ
2. के-सी- नियोगी सदस्य, संविधान सभा
3. पी-सी- जोशी महासचिव, भारतीय साम्यवादी दल

उपर्युक्त में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


5. मुगल भारत के संदर्भ में, जागीरदार और जमींदार के बीच क्या अंतर है ?

  1. जागीरदारों के पास न्यायिक और पुलिस दायित्वों के एवज में भूमि आबंटनों का अधिकार होता था, जबकि जमींदारों के पास राजस्व अधिकार होते थे तथा उन पर राजस्व उगाही को छोड़कर अन्य कोई दायित्व पूरा करने की बाध्यता नहीं होती थी।
  2. जागीरदारों को किए गए भूमि आबंटन वंशानुगत होते थे और जमींदारों के राजस्व अधिकार वंशानुगत नहीं होते थे।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो, 1 न ही 2


6. ‘चार्टर एक्ट, 1813’ के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. इसने भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी के व्यापार एकाधिपत्य को, चाय का व्यापार तथा चीन के साथ व्यापार को छोड़कर, समाप्त कर दिया।
  2. इसने कम्पनी द्वारा अधिकार में लिए गए भारतीय राज्यक्षेत्रें पर ब्रिटिश राज (क्राउन) की सम्प्रभुता को सुदृढ़ कर दिया।
  3. भारत का राजस्व अब ब्रिटिश संसद के नियंत्रण में आ गया था।

उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


7. स्वदेशी आंदोलन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. इसने देशी शिल्पकारों के कौशल तथा उद्योगों को पुनर्जीवित करने में योगदान किया।
  2. स्वदेशी आंदोलन के एक अवयव के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा परिषद की स्थापना हुई थी।

उपर्युक्त में से कौन-सा कथन सही हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


8. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

आंदोलन/संगठन नायक (लीडर)
1. अखिल भारतीय अस्पृश्यता विरोधी लीग महात्मा गांधी
2. अखिल भारतीय किसान सभा स्वामी सहजानंद सरस्वती
3. आत्मसम्मान आंदोलन ई-वी- रामास्वामी नायकर

उपर्युक्त में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


9. निम्नलिखित में से कौन-सा एक हड़प्पा स्थल नहीं है?

  1. चन्हुदड़ो
  2. कोट दीजी
  3. सोहगौरा
  4. देसलपुर


10. निम्नलिखित में से किस उभारदार मूर्तिशिल्प (रिलीफ स्कल्प्चर) शिलालेख में अशोक के प्रस्तर रूपचित्र के साथ ‘राण्यो अशोक’ (राजा अशोक) उल्लिखित है?

  1. कंगनहल्ली
  2. सांची
  3. शाहबाजगढ़ी
  4. सोहगौरा


11. निम्नलिखित पर विचार कीजिएः

  1. बुद्ध में देवत्वारोपण
  2. बोधिसत्त्व के पथ पर चलना
  3. मूर्ति उपासना तथा अनुष्ठान

उपर्युक्त में से कौन-सी विशेषता विशेषताएं महायान बौद्धमत की हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


12. गुप्त काल के दौरान भारत में बलात् श्रम (विष्टि) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

  1. इसे राज्य के लिए आय का एक स्रोत, जनता द्वारा दिया जाने वाला एक प्रकार का कर, माना जाता था।
  2. यह गुप्त साम्राज्य के मध्य प्रदेश तथा काठियावाड़ क्षेत्रें में पूर्णतः अविद्यमान था।
  3. बलात् श्रमिक साप्ताहिक मजदूरी का हकदार होता था।
  4. मजदूर के ज्येष्ठ पुत्र को बलात् श्रमिक के रूप में भेज दिया जाता था।


सिविल सेवा परीक्षा 2018


1. उन्होंने मैजिनी, गैरिबॉल्डी, शिवाजी तथा श्रीकृष्ण की जीवनी लिखी_ वे अमेरिका में कुछ समय के लिए रहे तथा वे केन्द्रीय सभा के सदस्य भी निर्वाचित हुए। वे थे-

  1. अरविंद घोष
  2. विपिन चन्द्र पाल
  3. लाला लाजपत राय
  4. मोतीलाल नेहरू


2. वुड डिस्पैच के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?

  1. सहायता अनुदान व्यवस्था (ग्रांट्स-इन-एड) शुरू की गई।
  2. विश्वविद्यालयों की स्थापना की सिफारिश की गई।
  3. शिक्षा के सभी स्तरों पर शिक्षण माध्यम के रूप में अंग्रेजी की सिफारिश की गई।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


3. भारतीय शासन अधिनियम, 1935 के द्वारा स्थापित संघ में अवशिष्ट शक्तियां किसे दी गई थीं?

  1. संघीय विधान-मण्डल को
  2. गवर्नर जनरल को
  3. प्रांतीय विधान-मण्डल को
  4. प्रांतीय राज्यपालों को


4. संथाल विद्रोह के शांत हो जाने के बाद, औपनिवेशिक शासन द्वारा कौन-सा उपाय किया गया?

  1. ‘संथाल परगना’ नामक राज्यक्षेत्रें का सृजन किया गया।
  2. किसी संथाल का गैर-संथाल को भूमि अंतरण करना गैर कानूनी हो गया।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


5. आर्थिक तौर पर, 19 वीं शताब्दी में भारत पर शासन का एक परिणाम था?

  1. भारतीय हस्त-शिल्पों के निर्यात में वृद्धि
  2. भारतीयों के स्वामित्व वाले कारखानों की संख्या में वृद्धि
  3. भारतीय कृषि का वाणिज्यीकरण
  4. नगरीय जनसंख्या में तीव्र वृद्धि


6. 18वीं शताब्दी के मध्य इंग्लिश ईस्ट इंडिया कम्पनी के द्वारा बंगाल से निर्यातित प्रमुख पण्यपदार्थ (स्टेपल कमोडिटीज) क्या थे?

  1. अपरिष्कृत कपास, तिलहन और अफीम
  2. चीनी, नमक, जस्ता और सीसा
  3. तांबा, चांदी, सोना, मसाले और चाय
  4. कपास, रेशम, शोरा और अफीम


7. निम्नलिखित में से कौन-सा एक चम्पारण सत्याग्रह का अति महत्वपूर्ण पहलू है?

  1. राष्ट्रीय आंदोलन में अखिल भारतीय स्तर पर अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों और महिलाओं की सक्रिय सहभागिता
  2. राष्ट्रीय आंदोलन में भारत के दलित और आदिवासी समुदायों की सक्रिय भागीदारी
  3. भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में किसान असंतोष का सम्मिलित होना
  4. रोपण फसलों तथा वाणिज्यिक फसलों की खेती में भारी गिरावट


8. निम्नलिखित में से कौन 1948 में स्थापित ‘‘हिन्द मजदूर सभा’’ के संस्थापक थे?

  1. बी- कृष्ण पिल्लई, ई-एम-एस- नम्बूदिरिपाद और के-सी- जॉर्ज
  2. जयप्रकाश नारायण, दीन दयाल उपाध्याय और एम-एन- रॉय
  3. सी-पी- रामास्वामी अय्यर, के- कामराज और वीरेशलिंगम पंतुलु
  4. अशोक मेहता, टी-एस- रामानुजम और जी-जी- मेहता


9. भारत की धार्मिक प्रथाओं के संदर्भ में ‘‘स्थानकवासी’’ सम्प्रदाय का संबंध किससे है?

  1. बौद्ध धर्म
  2. जैन मत
  3. वैष्णव मत
  4. शैव मत


10. निम्नलिखित विदेशी यात्रियों में से किसने भारत के हीरों और हीरे की खदानों की विस्तृत रूप से चर्चा की?

  1. फ्रांस्वा बर्नियर
  2. ज्यां-बैप्टिस्ट टेवर्नियर
  3. ज्यां द थेवेनी
  4. एबे बार्थेलेमी कारे


11. भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन भावी बुद्ध है, जो संसार की रक्षा हेतु अवतरित होंगे?

  1. अवलोकितेश्वर
  2. लोकेश्वर
  3. मैत्रेय
  4. पद्मपाणि


12. लॉर्ड वेलेजली द्वारा लागू की गई सहायक संधि व्यवस्था के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन लागू नहीं होता?

  1. दूसरों के खर्च पर एक बड़ी सेना बनाए रखना
  2. भारत को नेपोलियन के खतरे से सुरक्षित रखना
  3. कंपनी के लिए एक नियत आय का प्रबन्ध करना
  4. भारतीय रियासतों के ऊपर ब्रिटिश सर्वोच्चता स्थापित करना


13. निम्नलिखित में से किससे/किनसे भारत में अंग्रेजी शिक्षा की नींव पड़ी?

  1. 1813 का चार्टर एक्ट
  2. जनरल कमेटी ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन, 1823
  3. प्राच्यविद् एवं आंग्लविद् विवाद

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


14. 1920 में, निम्नलिखित में से किसने अपना नाम परिवर्तित कर ‘‘स्वराज्य सभा’’ रख लिया?

  1. ऑल इंडिया होम रूल लीग
  2. हिन्दू महासभा
  3. साउथ इंडियन लिबरल फेडरेशन
  4. द सर्वेन्ट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी


15. निम्नलिखित में से कौन-सी घटना सबसे पहले हुई?

  1. स्वामी दयानंद ने आर्य समाज की स्थापना की।
  2. दीनबंधु मित्र ने नीलदर्पण का लेखन किया।
  3. बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने आनंदमठ का लेखन किया।
  4. सत्येन्द्रनाथ टैगोर इंडियन सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता पाने वाले प्रथम भारतीय बने।


16. भारत में औपनिवेशिक शासन के दौरान शैक्षणिक संस्थाओं के सन्दर्भ मे, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

संस्थान संस्थापक
1. बनारस का संस्कृत कॉलेज विलियम जोन्स
2. कलकत्ता मदरसा वॉरेन हेस्टिंग्स
3. फोर्ट विलियम कॉलेज आर्थर वेलेजली

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / से सही है / हैं?

  1. 1 और 2
  2. केवल 2
  3. 1 और 3
  4. केवल 3


17. निम्नलिखित घटनाओें पर विचार कीजिएः

  1. भारत के किसी राज्य में सर्वप्रथम लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई साम्यवादी दल की सरकार।
  2. भारत का उस समय का सबसे बड़ा बैंक ‘इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया’ जिसका नाम बदलकर ‘भारतीय स्टेट बैंक’ रखा गया।
  3. एयर इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और यह राष्ट्रीय वाहक बन गया।
  4. गोवा स्वतंत्र भारत का अंग बन गया।

निम्नलिखित में से कौन-सा उपर्युक्त घटनाओं का सही कालानुक्रम है?

  1. 4-1-2-3
  2. 3-2-1-4
  3. 4-2-1-3
  4. 3-1-2-4


सिविल सेवा परीक्षा 2017


1. ऋग्वेद-कालीन आर्यों और सिन्धु घाटी के लोगों की संस्कृति के बीच अंतर के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही हैं?

  1. ऋग्वेद-कालीन आर्य कवच और शिरस्त्रण (हेलमेट) का उपयोग करते थे, जबकि सिन्धु घाटी सभ्यता के लोगों में इनके उपयोग का कोई साक्ष्य नहीं मिलता।
  2. ऋग्वेद-कालीन आर्यों को स्वर्ण, चांदी और ताम्र का ज्ञान था, जबकि सिन्धु घाटी के लोगों को केवल ताम्र और लोह का ज्ञान था।
  3. ऋग्वेद-कालीन आर्यों ने घोड़े को पालतू बना लिया था, जबकि इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि सिन्धु घाटी के लोग इस पशु को जानते थे।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


2. निम्नलिखित में से कौन ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में रैयतवाड़ी बंदोबस्त के प्रारंभ किए जाने से संबद्ध था/थे?

  1. लॉर्ड कॉर्नवॉलिस
  2. अलेक्जैंडर रीड
  3. थॉमस मुनरो

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


3. 1929 का व्यापार विवाद अधिनियम (ट्रेड डिस्प्यूट्स एक्ट) निम्नलिखित में से किसका उपबंध करता है?

  1. उद्योगों के प्रबंधन में कामगारों की भागीदारी
  2. औद्योगिक झगड़ों के दमन के लिए प्रबंधन के पास मनमानी करने की शक्ति
  3. व्यापार विवाद की स्थिति में ब्रिटिश न्यायालय द्वारा हस्तक्षेप
  4. अधिकरणों (ट्रिब्यूनल्स) की प्रणाली तथा हड़तालों पर रोक


4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. फैक्टरी एक्ट, 1881 औद्योगिक कामगारों की मजदूरी नियत करने के लिए और कामगारों को मजदूर संघ बनाने देने की दृष्टि से पारित किया गया था।
  2. एन-एम- लोखंडे ब्रिटिश भारत में मजदूर आन्दोलन संगठित करने में अग्रगामी थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा सही हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


5. 1927 की बटलर कमेटी का उद्देश्य था-

  1. केंद्रीय एवं प्रांतीय सरकारों की अधिकारिता निश्चित करना।
  2. भारत के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट की शक्तियां निश्चित करना।
  3. राष्ट्रवादी प्रेस पर सेंसर-व्यवस्था अधिरोपित करना
  4. भारत सरकार एवं देशी रियासतों के बीच संबंध सुधारना।


6. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

  1. राधाकांत देब ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन के प्रथम अध्यक्ष
  2. गजुलु लक्ष्मीनरसु चेट्टी मद्रास महाजन सभा के संस्थापक
  3. सुरेन्द्रनाथ बनर्जी इंडियन एसोसिएशन के संस्थापक

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


7. निम्नलिखित में से कौन-सा एक काकतीय राज्य में अतिमहत्वपूर्ण समुद्र-पत्तन था?

  1. काकिनाडा
  2. मोटुपल्ली
  3. मछलीपटनम (मसुलीपटनम)
  4. नेल्लुरु


8. भारत के धार्मिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. सौत्रन्तिक और सम्मितीय जैन मत के संप्रदाय थे।
  2. सर्वास्तिवादियों की मान्यता थी कि दृग्विषय (फिनोमिना) के अवयव पूर्णतः क्षणिक नहीं हैं, अपितु अव्यक्त रूप में सदैव विद्यमान रहते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा सही हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


9. भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के संबंध में निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिएः

  1. रॉयल इंडियन नेवी में गदर
  2. भारत छोड़ो आंदोलन का प्रारंभ
  3. द्वितीय गोल मेज सम्मेलन

उपर्युक्त घटनाओं का सही कालानुक्रम क्या है?

  1. 1, 2, 3
  2. 2, 1, 3
  3. 3, 2, 1
  4. 3, 1, 2


सिविल सेवा परीक्षा 2016


1. विजयनगर के शासक कृष्णदेव की कराधान व्यवस्था से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भूमि की गुणवत्ता के आधार पर भू-राजस्व की दर नियत होती थी।
  2. कारखानों के निजी स्वामी एक औद्योगिक कर देते थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा सही हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


2. प्राचीन भारत की निम्नलिखित पुस्तकों में से किस एक में शुंग राजवंश के संस्थापक के पत्र की प्रेम कहानी है?

  1. स्वप्नवासवदत्ता
  2. मालविकाग्निमित्र
  3. मेघदूत
  4. रत्नावली


3. मध्यकालीन भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. तमिल क्षेत्र के सिद्ध (सित्तर) एकेश्वरवादी थे तथा मूर्तिपूजा की निंदा करते थे।
  2. कन्नड़ क्षेत्र के लिंगायत पुनर्जन्म के सिद्धांत पर प्रश्न चिह्न लगाते थे तथा जाति अधिक्रम को अस्वीकार करते थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा सही हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


4. भारतीय इतिहास के मध्यकाल में बंजारे सामान्यतः कौन थे?

  1. कृषक
  2. योद्धा
  3. बुनकर
  4. व्यापारी


5. सम्राट अशोक के राजादेशों का सबसे पहले विकूटन (डिसाइफर) किसने किया था?

  1. जॉर्ज बुहर
  2. जेम्स प्रिंसेप
  3. मैक्स मूलर
  4. विलियम जोन्स


6. ‘स्वदेशी’ और ‘बहिष्कार’ पहली बार किस घटना के दौरान संघर्ष की विधि के रूप में अपनाए गए थे?

  1. बंगाल विभाजन के विरूद्ध आंदोलन
  2. होमरूल आंदोलन
  3. असहयोग आंदोलन
  4. साइमन कमीशन की भारत यात्र


7. भारत के धार्मिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. बोधिसत्व, बौद्धमत के हीनयान सम्प्रदाय की केंद्रीय संकल्पना है।
  2. बोधिसत्व अपने प्रबोध के मार्ग पर बढ़ता हुआ करुणामय है।
  3. बोधिसत्व समस्त सचेतन प्राणियों को उनके प्रबोध के मार्ग पर चलने में सहायता करने के लिए स्वयं की निर्वाण प्राप्ति विलम्बित करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा सही हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 2
  4. 1, 2 और 3


8. सत्य शोधक समाज ने संगठित किया-

  1. बिहार में आदिवासियों के उन्नयन का एक आंदोलन
  2. गुजरात में मंदिर प्रवेश का एक आंदोलन
  3. महाराष्ट्र में एक जाति-विरोधी आंदोलन
  4. पंजाब में एक किसान आंदोलन


9. मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड प्रस्ताव किससे संबंधित थे?

  1. सामाजिक सुधार
  2. शैक्षिक सुधार
  3. पुलिस प्रशासन में सुधार
  4. सांविधानिक सुधार


10. निम्नलिखित पर विचार कीजिएः

  1. कलकत्ता यूनिटेरियन कमिटी
  2. टेबरनेकल ऑफ न्यू डिस्पेंसेशन
  3. इंडियन रिफॉर्म एसोसिएशन

केशब चन्द्र सेन का संबंध उपर्युक्त में से किसकी/किनकी स्थापना से है?

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


11. भारत के इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

शब्द विवरण
1. एरिपत्ति

भूमि, जिससे मिलने वाला राजस्व अलग से ग्राम जलाशय के रख-रखाव के लिए निर्धारित कर दिया जाता था।

2. तनियूर एक अकेले ब्राह्मण अथवा एक ब्राह्मण समूह को दान में दिए गए ग्राम।
3. घटिका प्रायः मंदिरों के साथ संबद्ध विद्यालय।

उपर्युक्त में से कौन-सा युग्म सही सुमेलितहैं?

  1. 1 और 2
  2. केवल 3
  3. 2 और 3
  4. 1 और 3


12. मध्यकालीन भारत के आर्थिक इतिहास के संदर्भ में शब्द ‘अरघट्टा’ (Araghatta) किसे निरूपित करता है?

  1. बंधुआ मजदूर
  2. सैन्य अधिकारियों को दिए गए भूमि अनुदान
  3. भूमि की सिंचाई के लिए प्रयुक्त जलचक्र
  4. कृषि भूमि में बदली गई बंजर भूमि


13. वर्ष 1907 में सूरत में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभाजन का मुख्य कारण क्या था?

  1. लॉर्ड मिन्टो द्वारा भारतीय राजनीति में सांप्रदायिकता का प्रवेश कराना।
  2. अंग्रेजी सरकार के साथ नरमपंथियों की वार्ता करने की क्षमता के बारे में चरमपंथियों में विश्वास का अभाव।
  3. मुस्लिम लीग की स्थापना
  4. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित हो सकने में अरविंद घोष की असमर्थता


14. सर स्टैफर्ड क्रिप्स की योजना में यह परिकल्पना थी कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद

  1. भारत को पूर्ण स्वतंत्रता प्रदान की जानी चाहिए
  2. स्वतंत्रता प्रदान करने के पहले भारत को दो भागों में विभाजित कर देना चाहिए
  3. भारत को इस शर्त के साथ गणतंत्र बना देना चाहिए कि वह राष्ट्रमंडल में शामिल होगा
  4. भारत को डोमिनियन स्टेट्स दे देना चाहिए


सिविल सेवा परीक्षा 2015


1. रौलेट सत्याग्रह के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. रौलेट अधिनियम, ‘सेडिशन कमेटी’ की सिफ़ारिश पर आधारित था।
  2. रौलेट सत्याग्रह में, गांधीजी ने होम रूल लीग का उपयोग करने का प्रयास किया।
  3. साइमन कमीशन के आगमन के विरूद्ध हुए प्रदर्शन रौलेट सत्याग्रह के साथ-साथ हुए।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


2. निम्नलिखित में से कौन भारत में उपनिवेशवाद का/के आर्थिक आलोचक था/थे?

  1. दादाभाई नौरोजी
  2. जी- सुब्रमण्य अय्यर
  3. आर-सी- दत्त

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


3. कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. इसने ब्रिटिश माल के बहिष्कार और करों के अपवंचन (इवेजन) की वकालत की।
  2. यह सर्वहारा-वर्ग का अधिनायकत्व स्थापित करना चाहती थी।
  3. इसने अल्पसंख्यकों तथा दलित वर्गों के लिए पृथक् निर्वाचन क्षेत्र की वकालत की।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. 1, 2 और 3
  4. कोई नहीं


4. भारत सरकार अधिनियम, 1919 ने निम्नलिखित में से किसको स्पष्ट रूप से परिभाषित किया?

  1. न्यायपालिका एवं विधायिका (लेजिस्लेचर) के बीच शक्ति का पृथक्करण
  2. केन्द्रीय एवं प्रान्तीय सरकारों की अधिकारिता
  3. भारत के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एवं वाइसरॉय की शक्तियां
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं


5. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

मध्यकालीन भारतीय राज्य वर्तमान क्षेत्र
1. चम्पक मध्य भारत
2. दुर्गर जम्मू
3. कुलूत मालाबार

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित हैं?

  1. 1 और 2
  2. केवल 2
  3. 1 और 3
  4. केवल 3


6. निम्नलिखित राज्यों में से किनका सम्बन्ध बुद्ध के जीवन से था?

  1. अवन्ती
  2. गान्धार
  3. कोसल
  4. मगध

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. 1, 2 और 3
  2. केवल 2 और 3
  3. 1, 3 और 4
  4. केवल 3 और 4


7. निम्नलिखित पर विचार कीजिएः

बाबर के भारत आने के फलस्वरूप

  1. उपमहाद्वीप में बारूद के उपयोग की शुरूआत हुई
  2. इस क्षेत्र की स्थापत्यकला में मेहराब और गुंबद बनने की शुरूआत हुई
  3. इस क्षेत्र में तैमूरी (तिमूरिद) राजवंश स्थापित हुआ

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


8. इनमें से किसने अप्रैल 1930 में नमक कानून तोड़ने के लिए तंजौर तट पर एक अभियान संगठित किया था?

  1. वी-ओ- चिदम्बरम पिल्लै
  2. सी- राजगोपालाचारी
  3. के- कामराज
  4. ऐनी बेसेंट


9. इनमें से किसने कृष्णा नदी की सहायक नदी के दक्षिणी तट पर एक नये नगर की स्थापना की और उस देवता के प्रतिनिधि के रूप में अपने इस नये राज्य पर शासन करने का दायित्व लिया, जिसके बारे में माना जाता था कि कृष्णा नदी से दक्षिण की समस्त भूमि उस देवता की है?

  1. अमोघवर्ष प्रथम
  2. बल्लाल द्वितीय
  3. हरिहर प्रथम
  4. प्रतापरुद्र द्वितीय


10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू थीं।
  2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष बदरुद्दीन तैय्यब जी थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


11. कैबिनेट मिशन के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. इसने एक संघीय सरकार के लिए सिफारिश की।
  2. इसने भारतीय न्यायालयों की शक्तियों का विस्तार किया।
  3. इसने ICS में और अधिक भारतीयों के लिए उपबन्ध किया।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1
  2. 2 और 3
  3. 1 और 3
  4. कोई नहीं


12. भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सामन्ती व्यवस्था का अनिवार्य तत्व हैं?

  1. अत्यन्त सशक्त केन्द्रीय राजनीतिक सत्ता और अत्यन्त दुर्बल प्रान्तीय अथवा स्थानीय राजनीतिक सत्ता
  2. भूमि के नियंत्रण तथा स्वामित्व पर आधारित प्रशासनिक संरचना का उदय
  3. सामन्त तथा उसके अधिपति के बीच स्वामी-दास सम्बन्ध का बनना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


13. निम्नलिखित में से किस आंदोलन के कारण भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का विभाजन हुआ, जिसके परिणामस्वरूप ‘नरम दल’ और ‘गरम दल’ का उद्भव हुआ?

  1. स्वदेशी आंदोलन
  2. भारत छोड़ो आंदोलन
  3. असहयोग आंदोलन
  4. सविनय अवज्ञा आंदोलन


सिविल सेवा परीक्षा 2014


1. रैडक्लिफ समिति किसलिए नियुक्त की गई थी?

  1. भारत में अल्पसंख्यकों की समस्या को सुलझाने के लिए
  2. स्वतंत्रता विधेयक को कार्यरूप में परिणत करने के लिए
  3. भारत और पाकिस्तान के बीच सीमाओं को निर्धारित करने के लिए
  4. पूर्वी बंगाल के दंगों की जांच करने के लिए


2. मध्यकालीन भारत में ‘महत्तर’ और ‘पट्टकिल’ पदनाम किनके लिए प्रयुक्त होते थे?

  1. सैन्य अधिकारी
  2. ग्राम मुखिया
  3. वैदिक कर्मकाण्ड के विशेषज्ञ
  4. शिल्पी श्रेणियों के प्रमुख


3. निम्नलिखित राज्यों में से किनका सम्बंध बुद्ध के जीवन से था?

  1. अवन्ति
  2. गान्धार
  3. कोसल
  4. मगध

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. 1, 2 और 3
  2. 2 और 4
  3. केवल 3 और 4
  4. 1, 3 और 4


4. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक भारतीय षड्दर्शन का भाग नहीं है?

  1. मीमांसा और वेदान्त
  2. न्याय और वैशेषिक
  3. लोकायत और कापालिक
  4. सांख्य और योग


5. भारत के सम्प्रतीक के नीचे उत्कीर्ण भारत की राष्ट्रीय आदर्शोक्ति ‘सत्यमेव जयते’ कहाँ से ली गई है?

  1. कठ उपनिषद्
  2. छांदोग्य उपनिषद्
  3. ऐतरेय उपनिषद्
  4. मुंडक उपनिषद्


6. 1905 में लॉर्ड कर्जन द्वारा किया गया बंगाल का विभाजन कब तक बना रहा?

  1. प्रथम विश्वयुद्ध तक, जिसमें अंग्रेजों को भारतीय सैनिकों की आवश्यकता पड़ी और विभाजन समाप्त किया गया
  2. सम्राट जॉर्ज पंचम द्वारा दिल्ली में 1911 के शाही दरबार में कर्जन के अधिनियम को निराकृत किये जाने तक
  3. महात्मा गांधी द्वारा अपना सविनय अवज्ञा आन्दोलन आरम्भ करने तक
  4. भारत के 1947 में हुए विभाजन तक, जब पूर्वी बंगाल, पूर्वी पाकिस्तान बन गया।


7. स्वतंत्रता आन्दोलन के इतिहास में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 1929 का अधिवेशन इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस अधिवेशन में-

  1. कांग्रेस के उद्देश्य के तौर पर स्व-शासन प्राप्ति की घोषणा की गई
  2. कांग्रेस के लक्ष्य के तौर पर पूर्ण स्वराज प्राप्ति को स्वीकृति किया गया
  3. असहयोग आन्दोलन का आरम्भ हुआ
  4. लंदन में गोल मेज सम्मेलन में भागीदारी करने का निर्णय लिया गया


8. शक संवत् पर आधारित राष्ट्रीय पंचांग (कैलेन्डर) का 1 चैत्र, ग्रिगरियन कैलेन्डर पर आधारित 365 दिन के सामान्य वर्ष की निम्नलिखित तिथियों में से किस एक के तदनुरूप है?

  1. 22 मार्च (अथवा 21 मार्च)
  2. 15 मई (अथवा 16 मई)
  3. 31 मार्च (अथवा 30 मार्च)
  4. 21 अप्रैल (अथवा 20 अप्रैल)


9. गदर क्या था?

  1. भारतीयों का एक क्रान्तिकारी संघ, जिसका प्रधान कार्यालय सैन फ्रांसिस्को में था
  2. एक राष्ट्रवादी संगठन, जो सिगापुर से संचालित होता था
  3. एक उग्रवादी संगठन, जिसका प्रधान कार्यालय बर्लिन में था
  4. भारत की स्वतंत्रता के लिए एक कम्युनिस्ट आन्दोलन, जिसका प्रधान कार्यालय ताशकन्द में था


10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. ‘बीजक’ सन्त दादू दयाल के उपदेशों का एक संकलन है।
  2. पुष्टि मार्ग के दर्शन को मध्वाचार्य ने प्रतिपादित किया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


11. महारानी विक्टोरिया की उद्घोषणा (1858) का उद्देश्य क्या था?

  1. भारतीय राज्यों को ब्रिटिश साम्राज्य में मिलाने के किसी भी विचार का परित्याग करना
  2. भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश क्राउन के अन्तर्गत रखना
  3. भारत के साथ ईस्ट इन्डिया कम्पनी के व्यापार का नियमन करना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


12. फतेहपुर सीकरी का इबादतखाना क्या था?

  1. राज परिवार के इस्तेमाल के लिए मस्जिद
  2. अकबर का निजी प्रार्थना कक्ष
  3. वह भवन जिसमें विभिन्न धर्मों के विद्वानों के साथ अकबर चर्चा करता था
  4. वह कमरा जिसमें विभिन्न धर्म वाले कुलीन-जन धार्मिक बातों के विचारार्थ जमा होते थे


सिविल सेवा परीक्षा 2013


1. भारत की यात्र करने वाले चीनी यात्री युआन च्वांग (ह्नेन त्सांग) ने तत्कालीन भारत की सामान्य दशाओं और संस्कृति का वर्णन किया है। इस सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. सड़क और नदी-मार्ग लूटमार से पूरी तरह सुरक्षित थे।
  2. जहां तक अपराधों के लिए दण्ड का प्रश्न है, अग्रि, जल व विष, द्वारा सत्यपरीक्षा किया जाना ही किसी भी व्यक्ति की निर्दोषता अथवा दोष के निर्णय के साधन थे।
  3. व्यापारियों को नौघाटों और नाकों पर शुल्क देना पड़ता था।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


2. भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में, प्रान्तों से संविधान सभा के सदस्य

  1. उन प्रान्तों के लोगों द्वारा सीधे निर्वाचित हुए थे
  2. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस तथा मुस्लिम लीग द्वारा नामित हुए थे
  3. प्रान्तीय विधान सभाओं द्वारा निर्वाचित हुए थे
  4. सरकार द्वारा, संवैधानिक मामलों में उनकी विशेषज्ञता के लिए चुने गए थे


3. बंगाल के तिभागा किसान आन्दोलन की क्या मांग थी?

  1. जमींदारों की हिस्सेदारी को फसल के आधे भाग से कम करके एक-तिहाई करना
  2. भूमि का वास्तविक खेतिहर होने के नाते, भू-स्वामित्व कृषकों को प्रदान करना
  3. जमींदारी प्रथा का उन्मूलन तथा कृषिदासता
  4. कृषकों के समस्त ट्टणों को रद्द करना


4. निम्नलिखित में से कौन-सा एक बौद्ध मत में निर्वाण की अवधारणा की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या करता है?

  1. तृष्णारूपी अग्नि का शमन
  2. स्वयं की पूर्णतः अस्तित्वहीनता
  3. परमानन्द एवं विश्राम की स्थिति
  4. धारणातीत मानसिक अवस्था


5. साइमन कमीशन के आने के विरुद्ध भारतीय जन आन्दोलन क्यों हुआ?

  1. भारतीय, 1919 के अधिनियम की कार्यवाही का पुनरीक्षण कभी नहीं चाहते थे
  2. साइमन कमीशन ने प्रान्तों में द्विशासन की समाप्ति की संस्तुति की थी
  3. साइमन कमीशन में कोई भी भारतीय सदस्य नहीं था
  4. साइमन कमीशन ने देश के विभाजन का सुझाव दिया था


6. भारत छोड़ो आन्दोलन किसकी प्रतिक्रिया में प्रारम्भ किया गया?

  1. कैबिनेट मिशन योजना
  2. क्रिप्स प्रस्ताव
  3. साइमन कमीशन रिपोर्ट
  4. वैवेल योजना


7. निम्नलिखित में से कौन-सा/से लक्षण सिन्धु सभ्यता के लोगों का सही चित्रण करता है/करते हैं?

  1. उनके विशाल महल और मन्दिर होते थे।
  2. वे देवियों और देवताओं, दोनों की पूजा करते थे।
  3. वे युद्ध में घोड़ों द्वारा खींचे गए रथों का प्रयोग करते थे।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही कथन/कथनों को चुनिए-

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2
  3. 1, 2 और 3
  4. उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है


8. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन जैन सिद्धान्त के अनुरूप है/हैं?

  1. कर्म को विनष्ट करने का सुनिश्चित मार्ग तपश्चर्या है।
  2. प्रत्येक वस्तु में, चाहे वह सूक्ष्मतम कण हो, आत्मा होती है।
  3. कर्म आत्मा का विनाशक है और अवश्य इसका अन्त करना चाहिए।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


9. निम्नलिखित भक्ति सन्तों पर विचार कीजिएः

  1. दादू दयाल
  2. गुरु नानक
  3. त्यागराज

इनमें से कौन उस समय उपदेश देता था/देते थे जब लोदी वंश का पतन हुआ तथा बाबर सत्तारूढ़ हुआ?

  1. 1 और 3
  2. केवल 2
  3. 2 और 3
  4. 1 और 2


10. भारत में दार्शनिक विचार के इतिहास के सम्बन्ध में, सांख्य सम्प्रदाय से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. सांख्य पुनर्जन्म या आत्मा के आवागमन के सिद्धांत को स्वीकार नहीं करता है।
  2. सांख्य की मान्यता है कि आत्म-ज्ञान ही मोक्ष की ओर ले जाता है न कि कोई बाह्य प्रभाव अथवा कारक।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


11. एनी बेसेंट

  1. होम रूल आन्दोलन प्रारम्भ करने के लिए उत्तरदायी थीं
  2. थियोसॉफिकल सोसाइटी की संस्थापिका थीं
  3. इंडियन नेशनल कांग्रेस की एक बार अध्यक्ष थीं

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही कथन/कथनों को चुनिए-

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


12. इलबर्ट बिल विवाद किससे सम्बन्धित था?

  1. भारतीयों द्वारा हथियार लेकर चलने पर कुछ प्रतिबन्धों का लागू किया जाना
  2. भारतीय भाषाओं में प्रकाशित होने वाले समाचार-पत्रें और पत्रिकाओं पर प्रतिबन्ध लागू किया जाना
  3. यूरोप के लोगों के मामलों की सुनवाई करने के लिए भारतीय न्यायाधीशों पर लगाई गई अयोग्यताओं को हटाया जाना
  4. आयातित सूती कपड़े पर लगाए गए शुल्क का हटाया जाना


सिविल सेवा परीक्षा 2012


1. प्राचीनकालीन भारत में हुई वैज्ञानिक प्रगति के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?

  1. प्रथम शती ईस्वी में विभिन्न प्रकार के विशिष्ट शल्य औजारों का उपयोग आम था।
  2. तीसरी शती ईस्वी के आरम्भ में मानव शरीर के आन्तरिक अंगों का प्रत्यारोपण शुरू हो चुका था।
  3. पांचवीं शती ईस्वी में कोण के ज्या का सिद्धांत ज्ञात था।
  4. सातवीं शती ईस्वी में चक्रीय चतुर्भुज का सिद्धांत ज्ञात था।

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3 और 4
  3. केवल 1, 3 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


2. प्राचीन भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से बौद्ध धर्म और जैन धर्म दोनों में समान रूप से विद्यमान था/थे?

  1. तप और भोग की अति का परिहार
  2. वेद-प्रामाण्य के प्रति अनास्था
  3. कर्मकाण्डों की फलवत्ता का निषेध

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


3. 1939 में कांग्रेस मंत्रिमंडल ने सात प्रान्तों में त्यागपत्र दे दिया था, क्योंकि

  1. कांग्रेस अन्य चार प्रान्तों में मंत्रिमंडल नहीं बना पाई थी
  2. कांग्रेस में ‘वामपक्ष’ के उदय से मंत्रिमंडल का कार्य कर सकना असंभव हो गया था
  3. उनके प्रान्तों से बहुत अधिक साम्प्रदायिक अशान्ति थी
  4. उपर्युक्त कथनों (a), (b) और (c) में से कोई भी सही नहीं है


4. 1919 के भारत शासन अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन-सी प्रमुख विशेषता/विशेषताएं है/हैं?

  1. प्रान्तों की कार्यकारिणी सरकार में द्वैधशासन की व्यवस्था
  2. मुसलमानों के लिए पृथव्फ़ साम्प्रदायिक निर्वाचक-मंडलों की व्यवस्था
  3. केन्द्र द्वारा प्रान्तों को विधायिनी शक्ति का हस्तांतरण

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


5. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के समय, राष्ट्रीय सामाजिक सम्मेलन (नेशनल सोशल कॉन्फ्रेन्स) का गठन किया गया था। इसके गठन के लिए उत्तरदायी कारण था

  1. बंगाल क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक सुधार ग्रुप/संगठन किसी एक मंच पर एकत्रित होकर व्यापक हित में मांगपत्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत करना चाहते थे
  2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपने कार्यक्रम में सामाजिक सुधारों को नहीं रखना चाहती थी। इसीलिए प्रस्तुत उद्देश्य के लिए उसने अलग से संगठन बनाने का सुझाव दिया
  3. बहरामजी मालाबारी और एम- जी- रानार्डे ने यह निश्चय किया कि देश के समस्त सामाजिक सुधार ग्रुपों को एक संगठन के अन्तर्गत लाया जाए
  4. उपर्युक्त संदर्भ में विकल्प (a), (b) और (c) में दिए गए वक्तव्य में कोई भी सही नहीं है


6. निम्नलिखित में से किन दलों की स्थापना डॉ- भीमराव अम्बेडकर ने की थी?

  1. पीजेंटस एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया
  2. ऑल इंडिया सिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन
  3. इंडिपेन्डेंट लेबर पार्टी

निम्नलिखित कूटों क आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


7. 1932 में महात्मा गांधी ने मरणपर्यन्त उपवास प्रधानतया इसलिए किया कि

  1. गोलमेज सभा भारतीय राजनीतिक आकांक्षाओं को संतुष्ट करने में असफल हुई
  2. कांग्रेस और मुस्लिम लीग में मत-भिन्नता थी
  3. रैम्जे मैकडोनल्ड ने साम्प्रदायिक अधिनिर्णय (कम्युनल अवार्ड) की घोषणा की
  4. इस संदर्भ में उपयुक्त (a), (b) तथा (c) कथनों में से कोई भी सही नहीं है


8. रैयतवारी बन्दोबस्त के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए?

  1. किसानों द्वारा लगान सीधे सरकार को दिया जाता था।
  2. सरकार रैयत को पट्टे देती थी।
  3. कर लगाने के पूर्व भूमि का सर्वेक्षण और मूल्य-निर्धारण किया जाता था।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. 1, 2 और 3
  4. कोई भी नहीं


9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

दादाभाई नौरोजी की भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन को सर्वाधिक प्रभावी देन थी कि

  1. उन्होंने इस बात को अभिव्यक्त किया कि ब्रिटेन, भारत का आर्थिक शोषण कर रहा है
  2. उन्होंने प्राचीन भारतीय ग्रंथों की व्याख्या की और भारतीयों में आत्म-विश्वास जगाया
  3. उन्होंने सभी सामाजिक बुराइयों के निराकरण की आवश्यकता पर सर्वोपरि जोर दिया

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


10. मध्ययुगीन भारत के धार्मिक के सन्दर्भ में सूफी सन्त निम्नलिखित में से किस तरह के आचरण का निर्वाह करते थे?

  1. ध्यानसाधना और श्वास-नियमन
  2. एकांत में कठोर यौगिक व्यायाम
  3. श्रोताओं में आध्यात्मिक हर्षोन्माद उत्पन्न करने के लिए पवित्र गीतों का गायन

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


11. रॉलेट एक्ट का लक्ष्य था

  1. युद्धप्रयासों को अनिवार्य आर्थिक समर्थन
  2. बिना मुकदमा चलाये बन्दी बनाना और मुकदमों की सुनवाई संक्षिप्त प्रक्रिया द्वारा
  3. खिलाफत आन्दोलन का दमन
  4. प्रेस स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाना


12. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन (1929) इतिहास में इसलिए बहुत प्रसिद्ध है, क्योंकि

  1. कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज्य की मांग का एक संकल्प पारित किया
  2. इस अधिवेशन में उग्रवादियों एवं उदारवादियों के बीच झगड़े को सुलझा लिया गया
  3. इस अधिवेशन में दो राष्ट्रों की मांग के सिद्धान्त को अस्वीकार करते हुए एक संकल्प पारित किया गया

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. 2 कवेल 3
  3. 1 और 3
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं


13. भगवान बुद्ध की प्रतिमा कभी-कभी एक हस्त मुद्रा युक्त दिखाई गई है, जिसे ‘भूमिस्पर्श मुद्रा’ कहा जाता है। यह किसका प्रतीक है?

  1. मार पर दृष्टि रखने एवं अपने ध्यान में विघ्न डालने से मार को रोकने के लिए बुद्ध का धरती का आह्नान
  2. मार के प्रलोभनों के बावजूद अपनी शुचिता और शुद्धता का साक्षी होने के लिए बुद्ध का धरती का आह्नान
  3. बुद्ध का अपने अनुयायियों को स्मरण कराना कि वे सभी धरती से उत्पन्न होते हैं और अन्ततः धरती में विलीन हो जाते हैं, अतः जीवन संक्रमणशील हो जाते हैं
  4. इस सन्दर्भ में दोनों ही कथन (a) एवं (b) सही है


14. पूर्व-वैदिक आर्यों का धर्म प्रमुखता था-

  1. भक्ति
  2. मूर्तिपूजा और यज्ञ
  3. प्रकृति पूजा और यज्ञ
  4. प्रकृति पूजा और भक्ति


15. ब्रह्म समाज के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. इसने मूर्तिपूजा का विरोध किया।
  2. धार्मिक ग्रंथों की व्याख्या के लिए इसने पुरोहित वर्ग को अस्वीकारा।
  3. इसने इस सिद्धान्त का प्रचार किया कि वेद त्रुटिहीन हैं।

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


16. निम्नलिखित पर विचार कीजिएः

  1. मृदा के स्वरूप तथा उपज के गुणों के आधार पर भूमि राजस्व का मूल्यांकन
  2. युद्ध में चलती-फिरती तोपों का उपयोग
  3. तम्बाकू और लाल मिर्च की खेती

उपर्युक्त में से कौन-सा/से अंग्रेजों की भारत को देन थी/थी?

  1. केवल 1
  2. 1 और 2
  3. 2 और 3
  4. कोई भी नहीं


17. प्राचीन भारत में देश की अर्थव्यवस्था में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली ‘श्रेणी’ संगठन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. प्रत्येक ‘श्रेणी’ राज्य की एक केन्द्रीय प्राधिकरण के साथ पंजीकृत होती थी और प्रशासनिक स्तर पर राजा उनका प्रमुख होता था।
  2. ‘श्रेणी’ ही वेतन, काम करने के नियमों, मानकों और कीमतों को सुनिश्चित करती थी।
  3. ‘श्रेणी’ का अपने सदस्यों पर न्यायिक अधिकार होता था।

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


सिविल सेवा परीक्षा 2011


1. कार्ल मार्क्स ने वर्ग संघर्ष की प्रक्रिया को निम्नलिखित में से किस सिद्धांत की मदद से समझाया है?

  1. आनुभविक उदारवाद
  2. अस्तित्ववाद
  3. डार्विन का विकासवाद
  4. द्वंद्वात्मक भौतिकवाद


2. 1793 में लॉर्ड कार्नवालिस की भू-व्यवस्था प्रणाली लागू होने के बाद कानूनी विवादों की प्रवृत्ति में बढ़ोत्तरी देखी गई थी। निम्नलिखित प्रावधानों में से किस एक को सामान्यतया इसके कारक के रूप में जोड़कर देखा जाता है?

  1. रैयत की तुलना में जमींदार की स्थिति को अधिक सशक्त बनाना
  2. ईस्ट इंडिया कंपनी को जमींदारों का अधिपति बनाना
  3. न्यायिक पद्धति को अधिक कार्यकुशल बनाना
  4. उपर्युक्त (a), (b) तथा (c) कथनों में से कोई भी सही नहीं है


3. 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सी एक टिप्पणी सत्य नहीं है?

  1. यह आंदोलन अहिंसक था
  2. उसका नेतृत्व महात्मा गांधी ने किया था
  3. यह आंदोलन स्वतः प्रवर्तित था
  4. इसने सामान्य श्रमिक वर्ग को आकर्षित नहीं किया था


4. भारत में 19वीं शताब्दी के जनजातीय विद्रोह के लिए निम्नलिखित में से कौन-से तत्व ने साझा कारण मुहैया किया?

  1. भू-राजस्व की नई प्रणाली का लागू होना और जनजातीय उत्पादों पर कर का लगाए जाना।
  2. जनजातीय क्षेत्रें में विदेशी धर्म प्रचारकों का प्रभाव
  3. जनजातीय क्षेत्रें में बिचौलियों के रूप में बड़ी संख्या में महाजनों, व्यापारियों और लगान के ठेकेदारों का बढ़ना।
  4. जनजातीय समुदायों की प्राचीन भूमिसंबंधी व्यवस्था का संपूर्ण विदारण


5. भारत ने दक्षिणपूर्वी एशिया के साथ अपने आरंभिक सांस्कृतिक संपर्क तथा व्यापारिक संबंध बंगाल की खाड़ी के पार बना रखे थे। निम्नलिखित में से कौन-सी बंगाल की खाड़ी के इस उत्कृष्ट आरंभिक समुद्री इतिहास की सबसे विश्वसनीय व्याख्या/व्याख्याएं हो सकती है/हैं?

  1. प्राचीन काल तथा मध्य काल में भारत के पास दूसरों की तुलना में अति उत्तम स्रोत निर्माण तकनीकी उपलब्ध थी।
  2. इस उद्देश्य के लिए दक्षिण भारतीय शासकों ने व्यापारियों, ब्राह्मण पुजारियों और बौद्ध भिक्षुओं को सदा संरक्षण दिया।
  3. बंगाल की खाड़ी में चलनेवाली मानसूनी हवाओं ने समुद्री यात्रओं को सुगम बना दिया था।
  4. इस संबंध में (a) तथा (b) दोनों विश्वसनीय व्याख्याएं हैं।


6. भारत में उपनिवेशी शासन काल में ‘‘होम चार्जेज’’ भारत से संपत्ति दोहन का महत्वपूर्ण अंग थे। निम्नलिखित में से कौन-सी निधि/निधियां ‘‘होम-चार्जेज’’ की संघटक थी/थीं?

  1. लंदन में इंडिया ऑफिस के भरण-पोषण के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली निधि।
  2. भारत में कार्यरत अंग्रेज कर्मचारियों के वेतन तथा पेंशन देने हेतु प्रयोग में लाई जाने वाली निधि।
  3. भारत के बाहर हुए युद्धों को लड़ने में अंग्रेजों द्वारा प्रयोग में लाई जाने वाली निधि।

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


7. खेड़ा के किसानों के पक्ष में महात्मा गांधी के सत्याग्रह संघटित करने का क्या कारण था?

  1. अकाल पड़ने के बावजूद प्रशासन ने भू-राजस्व की उगाही स्थगित नहीं की थी।
  2. प्रशासन का यह प्रस्ताव था कि गुजरात में स्थाई बंदोबस्त लागू कर दिया जाए।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


8. सन् 1893 में सर विलियम वेडरबर्न तथा डब्लू- एस- कैन ने किस उद्देश्य से इंडियन पार्लियामेंटरी कमेटी की स्थापना की थी?

  1. भारत में राजनैतिक सुधारों हेतु हाउस ऑफ कॉमन्स में आंदोलन करने के लिए
  2. भारतीयों के साम्राज्यिक न्यायपालिका में प्रवेश हेतु अभियान करने के लिए
  3. भारतीय स्वतंत्रता पर ब्रिटिश संसद में चर्चा सुगम करने के लिए
  4. ब्रिटिश संसद में विख्यात भारतीयों के प्रवेश हेतु आंदोलन करने के लिए


9. महात्मा गांधी ने कहा था कि उनकी कुछ सबसे गहन धारणाएं ‘‘ऑनटू दिस लास्ट’’ नामक पुस्तक में प्रतिबिंबित होती हैं और इस पुस्तक ने उनके जीवन को बदल डाला। इस पुस्तक का वह संदेश क्या था जिसने महात्मा गांधी को बदल डाला?

  1. सुशिक्षित व्यक्ति का यह नैतिक दायित्व है कि वह शोषित तथा निर्धनों का उत्थान करे।
  2. व्यक्ति का कल्याण सबके कल्याण में निहित है।
  3. उच्च जीवन के लिए ब्रह्मचर्य तथा आध्यात्मिक चिंतन अनिवार्य है।
  4. इस संदर्भ में सभी उपर्युक्त (a), (b) तथा (c) कथन सही हैं।


10. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के संदर्भ में उषा मेहता की ख्याति

  1. भारत छोड़ो आंदोलन की वेला में गुप्त कांग्रेस रेडियो चलाने हेतु है।
  2. द्वितीय गोल मेज सम्मेलन में सहभागिता हेतु है।
  3. आजाद हिंद फौज की एक टुकड़ी का नेतृत्व करने हेतु है।
  4. पंडित जवाहरलाल नेहरू की अंतरिम सरकार के गठन में सहायक भूमिका निभाने हेतु है।


11. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के काल के संदर्भ में नेहरू रिपोर्ट में निम्नलिखित में से किस की/किस-किस की अनुशंसा की गई थी?

  1. भारत के लिए पूर्ण स्वतंत्रता
  2. अल्पसंख्यकों हेतु आरक्षित स्थानों के लिए संयुक्त निर्वाचन क्षेत्र
  3. संविधान में भारतीयों के लिए मौलिक अधिकारों का प्रावधान

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


12. जैन दर्शन के अनुसार सृष्टि की रचना एवं पालन-पोषण

  1. सार्वभौमिक विधान से हुआ है
  2. सार्वभौमिक सत्य से हुआ है
  3. सार्वभौमिक आस्था से हुआ है
  4. सार्वभौमिक आत्मा से हुआ है


13. सिंधु घाटी सभ्यता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. यह प्रमुखतः लौकिक सभ्यता थी तथा उसमें धार्मिक तत्व, यद्यपि उपस्थित था, वर्चस्वशाली नहीं था।
  2. उस काल में भारत में कपास से वस्त्र बनाए जाते थे।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


14. ‘‘धर्म’’ तथा ‘‘ऋत’’ भारत की प्राचीन वैदिक सभ्यता के एक केंद्रीय विचार को चित्रित करते हैं। इस संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. धर्म व्यक्ति के दायित्वों एवं स्वयं तथा दूसरों के प्रति व्यक्तिगत कर्त्तव्यों की संकल्पना थी।
  2. ऋत मूलभूत नैतिक विधान था, जो सृष्टि और उसमें अंतर्निहित सारे तत्वों के क्रियाकलापों को संचालित करता था।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2