स्टार्ट संधि तथा रूस

10 अगस्त, 2022 को रूसी विदेश मंत्रलय द्वारा ‘रणनीतिक हथियार कटौती संधि’ (Strategic Arms Reduction Treaty– START) के तहत आने वाले स्थलों को अस्थायी रूप से ‘निरीक्षण से छूट’ की घोषणा की गई। संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा ‘निरीक्षण से छूट’ का कारण पश्चिमी प्रतिबंध और कोरोनावायरस संक्रमण को माना गया है।

  • 2021 में संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस ने न्यू स्टार्ट संधि को अधिकतम 5 वर्ष के लिए बढ़ा दिया था। न्यू स्टार्ट संधि पूर्वर्ती स्टार्ट संधि का नया संस्करण है।
  • स्टार्ट संधि शीत युद्ध के पूर्व दोनों देशों के बीच प्रतिद्वंदिता कम करने वाली संधि है, जो हथियारों की कमी से संबंधित है।
  • रूस के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका, इस संधि के तहत, बिना अमेरिका स्थलों के रूस द्वारा निरीक्षण के रूस स्थित स्थलों का निरीक्षण करना चाहता था। रूस द्वारा यह घोषणा यूक्रेन में रूस के हस्तक्षेप और पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण कमजोर हुए संबंधों को और नाजुक दौर में पहुंचा सकता है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध