भारत-यूनाइटेड किंगडम FTA वार्ता

हाल ही में, भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) की 5वें दौर की वार्ता संपन्न हुई जो ‘हाइब्रिड’ रूप से आयोजित की गई थी। भारत और ब्रिटेन द्वारा अक्टूबर 2022 के अंत तक मुक्त व्यापार समझौते को संपन्न करने का लक्ष्य रखा गया है।

  • मुक्त व्यापार समझौता के लिए वार्ता नई दिल्ली में आयोजित की गयी थी। इस बैठक में भाग लेने के लिए कुछ अधिकारी नई दिल्ली में आए थे, परन्तु अधिकांश अधिकारी वर्चुअल रूप में शामिल हुए।
  • दोनों पक्षों के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा 15 नीतिगत क्षेत्रों पर चर्चा की गई तथा अलग-अलग सत्रों में संधि के विभिन्न प्रस्तावों पर वार्ता की गई।
  • पिछले दौर की वार्ता दोनों पक्षों के लिए सफल रही है। यूके भारतीय चावल और कपड़ा पर शुल्क समाप्त करने के लिए सहमत हुआ है।
  • पूर्व में, दोनों देशों द्वारा एक अंतरिम एफटीए भी प्रस्तावित किया जा चुका है, जिसमें 65% वस्तुओं और 40% सेवाओं को शामिल किया गया था।

अंतरराष्ट्रीय संबंध