भारत एवं पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अर्जेंटीना के रियर एडमिरल गुइलेर्मो पाब्लो रियोस को भारत एवं पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (United Nations Military Observer Group in India and Pakistan) के लिए मिशन के प्रमुख और मुख्य सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है।

  • रियर एडमिरल रियोस ने उरुग्वे के मेजर जनरल जोस एलाडिन अल्केन का स्थान लिया है, जिन्होंने अपना कार्यकाल लगभग पूरा कर लिया है। भारत एवं पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह की स्थापना जनवरी 1948 के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 39 से हुई थी।