न्यू स्टार्ट

नई सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि (New Strategic Arms Reduction Treaty-START) संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच सामरिक हथियारों में कमी तथा उन्हें सीमित करने संबंधी एक संधि है।

  • इस पर वर्ष 2010 में हस्ताक्षर किया गया तथा यह 2011 को लागू हुई थी। यह फरवरी 2021 में समाप्त हो गई।
  • हाल ही में अमेरिका और रूस ने 1987 की इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लियर फोर्सेस (Intermediate-Range Nuclear Forces-INF) संधि को समाप्त कर दिया था, जिसने संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस की 500 से 5500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली भूमि-आधारित पारंपरिक और परमाणु दोनों मिसाइलों की संख्या को सीमित कर दिया था।
  • अब केवल न्यू स्टार्ट ही एक प्रमुख द्विपक्षीय समझौता है। जो अमेरिका और रूस के परमाणु शस्त्रगार को सीमित करता है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध