आसियान-भारत विदेश मंत्रियों की बैठक

3 से 5अगस्त, 2022 के मध्य वार्षिक आसियान-भारत विदेश मंत्रियों की बैठक (ASEAN-India Foreign Ministers' Meeting) का आयोजन कंबोडिया के नोम पेन्ह शहर में आयोजित किया गया था। इस बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हिस्सा लिया।

  • आसियान-भारत विदेश मंत्रियों की बैठक ने भारत-आसियान सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।
  • इस बैठक में महामारी के बाद के युग में स्मार्ट कृषि, स्वास्थ्य सेवा, नई एवं नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल समावेशिता और फिनटेक के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने हेतु जोर दिया गया है।
  • नोम पेन्ह में आसियान से संबंधित मंत्रिस्तरीय बैठकों में 12वीं पूर्वी एशिया शिखर बैठक विदेश मंत्रियों की बैठक और 5 अगस्त 2022 को 29वीं आसियान क्षेत्रीय मंच मंत्रिस्तरीय बैठक भी शामिल थी।

आसियान

  • आसियान दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन एक क्षेत्रीय संगठन है। वर्ष 1967मेंआसियान घोषणापत्र (बैंकॉक घोषणा) पर संस्थापक राष्ट्रों द्वारा हस्ताक्षर करने के साथ आसियान की स्थापना की गई थी।
  • 8 अगस्त आसियान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • आसियान का सचिवालय इंडोनेशिया के राजधानी जकार्ता में है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध