5वां राष्ट्रीय पोषण माह

1 से 30 सितंबर, 2022 तक महिला एवं बाल विकास मंत्रलय द्वारा पूरे देश में 5वां राष्ट्रीय पोषण माह 2022 मनाया गया है। इस पोषण माह का मुख्य फोकस ‘महिला और स्वास्थ्य’ तथा ‘बच्चा और शिक्षा’ पर केंद्रित है।

थीमः महिला और स्वास्थ्य व बच्चा और शिक्षा।

  • राष्ट्रीय पोषण माह पोषण और अच्छे स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। 5वें राष्ट्रीय पोषण माह में प्रधानमंत्री के सुपोषित भारत के सपने को पूरा करने के लिए जन आंदोलन को जनभागीदारी में बदलने का लक्ष्य है।
  • इस आयोजन में गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं, छः साल से कम उम्र के बच्चों और किशोर लड़कियों पर विशेष ध्यान देने हेतु आरंभ किया गया है।

GK फ़ैक्ट

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च, 2018 को राजस्थान के झुंझुनू से पोषण अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की थी।
  • ‘पोषण अभियान’ छः साल से कम उम्र के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए पोषण संबंधी परिणामों में सुधार करने के लिए भारत सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है।

राष्ट्रीय परिदृश्य