भारत का पहला वानिकी विश्वविद्यालय

13 सितंबर, 2022 को तेलंगाना सरकार द्वारा पारित अधिनियम के अनुसार भारत का पहला और विश्व का तीसरा वानिकी (वन) विश्व विद्यालय तेलंगाना में स्थापित किया जाएगा।

उद्देश्यों : पारंपरिक वानिकी कार्यों के अलावा विभिन्न कृषि पारिस्थितिकी स्थितियों के लिए उपयुक्त कृषि वानिकी मॉडल को विकसित करना।

  • यह प्राकृतिक वनों पर दबाव को कम करेगा तथा कृषक समुदायों का आर्थिक उत्थान के साथ-साथ पारिस्थितिक स्थितियों को बढ़ावा प्रदान करेगा।
  • इसमें कृषि-पारिस्थितिकी स्थितियों, नेटवर्किंग और समान संस्थानों के साथ साझेदारी, किसानों को विस्तार प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। दो अन्य देश जिनके पास वन विश्वविद्यालय हैं, वे रूस और चीन हैं।
  • तेलंगाना सरकार द्वारा वानिकी कॉलेज और अनुसंधान संस्थान (FCRI) को एक पूर्ण विश्वविद्यालय में अपग्रेड कर दिया जाएगा।

राष्ट्रीय परिदृश्य