30वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद बैठक

3 सितंबर, 2022 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के कोवलम में 30वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल शामिल हुए।

  • दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद में केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

क्षेत्रीय परिषद के बारे में

  • क्षेत्रीय परिषद को संसद द्वारा राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 द्वारा स्थापित किया गया है। संसद ने उत्तर-पूर्वी परिषद अधिनियम, 1971 द्वारा उत्तर-पूर्वी परिषद को भी स्थापित किया है।
  • उत्तर-पूर्वी परिषद में असम, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा और सिक्किम राज्य शामिल हैं।
  • क्षेत्रीय परिषदें सलाहकार निकाय होती हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री इन सभी परिषदों के अध्यक्ष होते हैं।
  • प्रत्येक जोन में शामिल राज्यों के मुख्यमंत्री रोटेशन द्वारा क्षेत्रीय परिषद् का काउंसिल के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं। प्रत्येक राज्य से राज्यपाल द्वारा मनोनीत मुख्यमंत्री एवं दो अन्य मंत्री तथा क्षेत्र में शामिल केंद्र शासित प्रदेशों के दो अन्य सदस्य इसमें शामिल होते हैं।

राष्ट्रीय परिदृश्य