नुआ खाई उत्सव

1 सितंबर, 2022 को ओडिशा में वार्षिक फसल उत्सव ‘नुआ- खाई’ (Nua Khai) मनाया गया।

  • यह उत्सव विशेष रूप से पश्चिमी ओडिशा में मनाया जाता है।
  • नुआ-खाई उत्सव में फसल की कटाई से पहले देवताओं को मौसम के नए चावल चढ़ाए जाते हैं।
  • नुआ का अर्थ है नया और खाई का अर्थ है भोजन। इसलिए पश्चिमी ओड़िशा के लोगों द्वारा देवी को नए फसल का भोजन चढ़ाया जाता है।
  • यह त्यौहार न केवल किसानों की अच्छी फसल के लिए आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है, साथ ही ‘भोजन ही भगवान’ की संकल्पना को बढ़ावा देता है।
  • यह ग्रामीण समुदाय की सामाजिकता की भावना का भी प्रतीक है।
  • नुआखाई भेटघाट नामक सामुदायिक समारोह त्यौहार का एक प्रमुख हिस्सा है।

राष्ट्रीय परिदृश्य