तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थान का उद्घाटन

11 दिसंबर, 2022 को पीएम मोदी ने गोवा में 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन समारोह में गोवा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का उद्घाटन किया। इस दौरान वर्चुअल माध्यम से गाजियाबाद में राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान और दिल्ली में राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान का भी उद्घाटन किया।

  • 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस की थीमः ‘एक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद’

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 8-11 दिसंबर, 2022 को केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारापणजी में 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का आयोजन किया गया था।
  • ये संस्थान देश के प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक क्षेत्र को सस्ती स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में मदद करेंगे।

संस्थान

विशेष तथ्य

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान

  • अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) आयुर्वेद का एक शीर्ष संस्थान है, जिसे नई दिल्ली में स्थापित किया जा रहा है। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, गोवा एआईआईए, नई दिल्ली की शाखा है।

राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान

  • राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान (एनआईयूएम) की स्थापना 2004 में आयुष मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान के रूप में बेंगलुरु में की गई थी।
  • यह उत्तरी भारत में इस तरह का पहला संस्थान होगा।

दिल्ली में राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान

  • राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान (एनआईएच), दिल्ली उत्तर भारत में होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली विकसित करने और स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करने के लिए स्थापित होने वाला अपनी तरह का पहला संस्थान है। यह राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान, कोलकाता की शाखा है।

GK फ़ैक्ट

  • राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान, कोलकाता की स्थापना वर्ष 1975 में होम्योपैथी के लिए एक प्रमुऽ अनुसंधान और शैक्षणिक संस्थान के रूप में की गई थी। आयुष मंत्रलय की स्थापना 9 नवंबर, 2014 को चिकित्सा की पारंपरिक भारतीय प्रणालियों के ज्ञान को पुनर्जीवित करने के लिए की गई थी।

राष्ट्रीय परिदृश्य