संविधान एसटी आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक - 2022

15 दिसंबर, 2022को लोकसभा द्वारासंविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2022 पारित कर दिया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यह विधेयक संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश, 1950 को तमिलनाडु में इसके लागू होने के संबंध में संशोधित करेगा। इस विधेयक में तमिलनाडु में अनुसूचित जनजातियों की सूची में नारिकोरवन और कुरीविकरण समुदाय शामिल हैं।
  • यह आदेश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अनुसूचित जनजाति माने जाने वाले जनजातीय समुदायों को सूचीबद्ध करता है।
  • इस विधेयक में हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जनजातियों की सूची में सिरमौर जिले के ट्रांस गिरि क्षेत्र के हट्टी समुदाय को शामिल किया गया है।
  • इसका लक्ष्य उत्तर प्रदेश के चंदौली, कुशीनगर, संत कबीर नगर और संत रविदास नगर जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जाति से अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता देने के लिए अनुसूचित जनजाति के आदेश में भी संशोधन करना है।

राष्ट्रीय परिदृश्य