विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में तीन स्थल शामिल

‘गुजरात के वडनगर शहर, मोढेरा में प्रतिष्ठित सूर्य मंदिर और त्रिपुरा में उनाकोटि की चट्टानों को काट कर बनाई गई मूर्तियों के रूप में इन तीन स्थलों को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन’ की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है।

मुख्य बिन्दु-

  • वडनगर गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित है। यहां 12वीं शताब्दी के सोलंकी युग के लाल और पीले बलुआ पत्थर से निर्मित 40 फीट लंबे स्तंभों की एक जोड़ी है, जिसे युद्ध की जीत का जश्न मनाने के उपलक्ष्य में बनाया गया था।
  • मोढेरा का सूर्य मंदिर मेहसाणा जिले में मारू-गुर्जर स्थापत्य शैली में बनाया गया है।

यूनेस्को की अस्थायी सूची-

  • यूनेस्को की अस्थायी सूची उन संपत्तियों की सूची है, जिन पर प्रत्येक पक्षकार नामांकन के लिये विचार करना चाहती है।
  • यूनेस्को के संचालनात्मक दिशा-निर्देश (Operational Guidelines), 2019 के अनुसार, किसी भी स्मारक/स्थल को विश्व विरासत स्थल (World Heritage Site) की सूची में अंतिम रूप से शामिल करने से पहले उसे एक वर्ष के लिये इसकी अस्थायी सूची में रखना अनिवार्य है।
  • इसमें नामांकन हो जाने के बाद इसे विश्व विरासत केंद्र (World Heritage Centre) को भेज दिया जाता है।
  • भारत में अब अस्थायी सूची में 52 स्थल हैं।

राष्ट्रीय परिदृश्य