हॉर्नबिल महोत्सव

1 दिसंबर, 2022 को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नागालैंड की राजधानी कोहिमा के निकट नागा विरासत गांव किसामा में ‘हॉर्नबिल महोत्सव’ के 23वें संस्करण का उद्घाटन किया।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • उपराष्ट्रपति के रूप में धनखड़ की यह पहली नागालैंड यात्रा है, इस यात्रा के दौरान सिफी (पारंपरिक नागा टोपी) और अमुला कक्सा (नागा शॉल) देकर इन्हें सम्मानित किया गया।
  • इस मौके पर उपराष्ट्रपति ने हॉर्नबिल महोत्सव के उपलक्ष्य में एक डाक टिकट भी जारी किया।
  • हॉर्नबिल फेस्टिवलः प्रत्येक वर्ष नागालैंड राज्य के स्थापना दिवस (1 दिसंबर, 1963) के अवसर पर इसका आयोजन किया जाता है।
  • इस महोत्सव की शुरूआत वर्ष 2000 में नागालैंड सरकार द्वारा की गई थी। इसका आयोजन राज्य पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग, नागालैंड द्वारा किया जाता है।
  • इसका उद्देश्य नागा जनजातियों को आपस में एक-दूसरे से परिचित कराना व देश दुनिया को नागा समाज की संस्कृति से रूबरू कराना है।
  • हार्नबिल त्यौहार का यह नाम एक हार्नबिल चिड़िया के नाम पर रखा गया है।
  • इस चिड़िया को नागा जनजाति में पवित्र माना जाता है तथा नागाओं की पौराणिक कथाओं में इसका जिक्र भी मिलता है।
  • हॉर्नबिल उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय अफ्रीका, एशिया और मेलनेशिया (डमसंदमेपं) में पाया जाने वाला एक पक्षी है।
  • इस चिड़िया को भारत में ‘धनेश’ के नाम से भी जाना जाता है।

राष्ट्रीय परिदृश्य