2020-21 के लिए मुख्य फ़सलों के उत्‍पादन का चौथा अग्रिम अनुमान

  • 11 अगस्त, 2021 को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए मुख्य फसलों के उत्पादन का चौथा अग्रिम अनुमान जारी किया।
  • महत्वपूर्ण तथ्यः वर्ष 2020-21 के लिए चौथे अग्रिम अनुमान के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 308-65 मिलियन टन अनुमानित है, जो वर्ष 2019-20 के उत्पादन की तुलना में 11-14 मिलियन टन अधिक है।
  • वर्ष 2020-21 के दौरान खाद्यान्न उत्पादन विगत पांच वर्षों (2015-16 से 2019-20) के औसत खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 29-77 मिलियन टन अधिक है।

मुख्य फसलों के अनुमानित उत्पादन इस प्रकार है-

  • चावल- 122-27 मिलियन टन (रिकॉर्ड)_
  • गेहूं- 109-52 मिलियन टन (रिकॉर्ड)_
  • पोषक/मोटा अनाज- 51-15 मिलियन टन_
  • मक्का- 31-51 मिलियन टन (रिकॉर्ड)_
  • दलहन- 25-72 मिलियन टन (रिकॉर्ड)_
  • तिलहन- 36-10 मिलियन टन (रिकॉर्ड)_
  • गन्ना- 399-25 मिलियन टन_
  • कपास- 35-38 मिलियन गांठें (प्रति 170 किग्रा-)
  • पटसन एवं मेस्टा- 9-56 मिलियन गांठें (प्रति 180 किग्रा-)

आर्थिक परिदृश्य