पूर्वोत्तर क्षेत्र जिला एसडीजी सूचकांक और डैशबोर्ड 2021-22

  • नीति आयोग और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रलय द्वारा 26 अगस्त, 2021 को ‘पूर्वोत्तर क्षेत्र जिला एसडीजी सूचकांक रिपोर्ट और डैशबोर्ड 2021-22’ का पहला संस्करण जारी किया गया।
  • महत्वपूर्ण तथ्यः यह सूचकांक नीति आयोग के ‘एसडीजी इंडिया इंडेक्स’ पर आधारित है। तथा इसे यूएनडीपी के तकनीकी समर्थन के साथ तैयार किया गया है।
  • सूचकांक आठ राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के जिलों के सतत विकास लक्ष्यों और उनके संबंधित लक्ष्यों के प्रदर्शन को मापता है और उसी के आधार पर जिलों को 4 श्रेणी में रैंक करता है- 1- आकांक्षी (स्कोर 0-49), 2- परफॉर्मर (स्कोर 50-64), 3- फ्रंट रनर (स्कोर 65-99), 4- अचीवर (स्कोर-100)।
  • समग्र परिणाम और निष्कर्षः 120 जिलों में से रैंकिंग के लिए विचार किए गए 103 जिलों में से 64 जिले ‘फ्रंट रनर’ श्रेणी में थे, जबकि 39 जिले ‘परफॉर्मर’ श्रेणी में थे। ‘आकांक्षी’ या ‘अचीवर’ श्रेणी में कोई जिला नहीं है।
  • शीर्ष-10 जिलेः 1- पूर्वी सिक्किम (सिक्किम), 2- गोमती तथा उत्तरी त्रिपुरा (त्रिपुरा), 4- पश्चिम त्रिपुरा (त्रिपुरा), 5- सेरचिप (मिजोरम), 6- दक्षिण सिक्किम (सिक्किम), 7- उनाकोटि (त्रिपुरा), 8- लुंगलेई (मिजोरम) 9- धलाई तथा सिपाहीजाला (त्रिपुरा) 11- दक्षिण त्रिपुरा (त्रिपुरा), 12- कोलासिब (मिजोरम)।
  • अंतिम-5 जिलेः 103- किफिरे (नागालैंड), 102- जुन्हेबोतो (नागालैंड), 101- क्रा दादी (अरुणाचल प्रदेश), 100- तुएनसांग (नागालैंड), 99- मोन (नागालैंड)।

सिक्किम और त्रिपुरा के सभी जिले ‘फ्रंट रनर श्रेणी’ में हैं।

आर्थिक परिदृश्य