विशिष्ट पहचान प्राधिकरण
भारत के विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
- यह एक वैधानिक निकाय है।
- यह नीति आयोग के अंतर्गत संलग्न कार्यालय के रूप में कार्य करता है।
- यह किसी व्यक्ति की पहचान की जानकारी और प्रमाणीकरण के रिकॉर्ड की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है।
नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:
Your Ans is
Right ans is B
View Explanation
Explanation :
भारत का विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI), आधार अधिनियम 2016 के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है। पहले यह तत्कालीन योजना आयोग (अब नीति आयोग) के अंतर्गत एक संलग्न कार्यालय के रूप में कार्य करता था, लेकिन अब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।
- भारत का विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) व्यक्तियों को आधार संख्या जारी करने की नीति तैयार करने के साथ-साथ किसी व्यक्ति की पहचान की जानकारी और प्रमाणीकरण के रिकॉर्ड की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है।
प्रश्न का उद्देश्य:
हाल ही में, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि आधार के उपयोग ने कई डुप्लिकेट, अज्ञात तथा जाली लाभार्थियों को हटाते हुए, सब्सिडी की आपूर्ति से विभिन्न सरकारी योजनाओं में मार्च, 2018 तक पिछले कुछ वर्षों में लगभग 90,000 करोड़ रुपये की बचत की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विश्व बैंक की डिजिटल डिविडेंड रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारत आधार से हर साल लगभग 77,000 करोड़ रुपये की बचत कर सकता है। अतः समसामायिक दृष्टिकोण से इसकी महत्ता को देखते हुए हमने इसके विस्तृत स्वरूप की ओर छात्रों का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया है।
स्रोत: लाइवमिंट