- होम
- सामयिक
- समसामयिकी प्रश्न
- 'गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस
'गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस
'गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM)' के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
- गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) 100 प्रतिशत एक सरकारी कंपनी है जिसकी स्थापना वित्त मंत्रालय के तहत की गई है।
- सरकारी मंत्रालयों / एजेंसियों के लिए आम उपयोग की वस्तुओं और सेवाओं को GeM से खरीदना अनिवार्य है।
- केवल केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रालय / विभाग ही GeM से सामानों की खरीद कर सकते हैं।
नीचे दिए गए कूट से सही कथनचयन करें:
A |
केवल 2
|
|
B |
केवल 1 और 3
|
|
C |
1, 2 और 3
|
|
D |
केवल 1 और 2
|
Explanation :
'गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM)' केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रालयों / विभागों के साथ ही सीपीएसई, स्वायत्तशासी निकायों और स्थानीय निकायों द्वारा भी आम उपयोग की वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के लिए वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के संरक्षण में स्थापित 100 प्रतिशत सरकारी कंपनी है।
- सरकारी मंत्रालयों / एजेंसियों के लिए आम उपयोग की वस्तुओं और सेवाओं को GeM से खरीदना, सामान्य वित्तीय नियमावली, 2017 में एक नया नियम, नियम संख्या 149 जोड़कर वित्त मंत्रालय द्वारा अधिकृत और अनिवार्य कर दिया गया है।
प्रश्न का उद्देश्य:
गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) ने महिला उद्यमियों और महिला स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न सरकारी मंत्रालयों, विभागों और संस्थानों को सीधे हस्तशिल्प एवं हस्तकरघा, सहायक सामग्री, जूट उत्पाद, घरों के साज-सजावट के सामान और ऑफिस कार्यालय के सामानों की बिक्री करने में सहायता पहुंचाने के लिए ‘वुमनिया ऑन जीईएम’ पहल की शुरुआत की है। इस पहल से महिला उद्यमियों को समेकित आर्थिक वृद्धि हासिल करने में मदद मिलेगी। अतः महिलाओं के सर्वांगीण विकास के संदर्भ में इसकी महत्ता को देखते हुए हमने छात्रों का ध्यान इसके विस्तृत स्वरूप की ओर आकृष्ट करने का प्रयास किया है।
स्रोत: पीआईबी
सामयिक खबरें
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे