लम्पी-प्रो वैकइंड वैक्सीन

10 अगस्त, 2022 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने पशुधन को गांठदार त्वचा रोग (Lumpy Skin disease) से बचाने के लिए स्वदेशी ‘वैक्सीन लम्पी-प्रो वैकइंड’ (Lumpi-ProVacInd) का शुभारंभ किया।

  • इस वैक्सीन को हरियाणा के हिसार में स्थित राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र (National Equine Research Center) द्वारा बरेली के इज्जतनगर में स्थित ‘भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान’ के सहयोग से विकसित किया गया है।
  • यह मवेशियों में गांठदार त्वचा रोग के लिए विकसित एक स्वदेशी टीका है।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद

  • कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग, कृषि मंत्रलय के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एक स्वायत्तशासी संस्था है।
  • इस सोसाइटी का पूर्व नाम इंपीरियल काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च था।
  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी