न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई

17 जून, 2022 को सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई को न्यायमूर्ति चंद्रमौली कुमार प्रसाद के स्थान पर भारतीय प्रेस परिषद (Press Council of India) के अगले प्रमुख के रूप में चुना गया है।

जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई के बारे में: न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई भारत के परिसीमन आयोग की अध्यक्ष और सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश थी।

  • उन्होंने महाराष्ट्र राज्य के लिए एक सरकारी वकील और बॉम्बे हाई कोर्ट में एक न्यायाधीश के रूप में काम किया।
  • देसाई सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्ति के बाद विद्युत क्षेत्र के लिए भारतीय अपीलीय न्यायाधिकरण की अध्यक्ष थीं।

भारतीय प्रेस परिषद

  • भारतीय प्रेस परिषद एक एक स्वायत्त, वैधानिक, अर्ध-न्यायिक निकाय है, जिसे पहली बार 1966 में प्रथम प्रेस आयोग की सिफारिशों पर स्थापित किया गया था।
  • यह प्रेस परिषद अधिनियम 1978 के तहत संचालित होता है।
  • यह प्रिंट मीडिया के नियमन के लिए भारत का सर्वोच्च निकाय है।
  • इसके पहले अध्यक्ष न्यायमूर्ति जे आर मुधोलकर थे। इस परिषद में एक अध्यक्ष और 25 अन्य सदस्य होते है।

लघु संचिका