विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (7 जून)

2022 की थीमः ‘सुरक्षित भोजन, बेहतर स्वास्थ्य’ (Safer food, better health)।

महत्वपूर्ण तथ्यः बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने और खाद्य जनित बीमारियों को रोकने के लिए खाद्य प्रणालियों को बदलने के उद्देश्य से प्रति वर्ष 7 जून को ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’ मनाया जाता है।

  • विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा, मानव स्वास्थ्य, आर्थिक समृद्धि, पर्यटन और सतत विकास में योगदान करने, खाद्य जनित जोखिमों को रोकने और प्रबंधित करने में म करने के लिए ध्यान आकर्षित करना एवम कार्रवाई को प्रेरित करना है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन संयुक्त रूप से सदस्य देशों और अन्य संबंधित संगठनों के सहयोग से विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के पालन की सुविधा प्रदान करते हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस महत्वपूर्ण खाद्य सुरक्षा मुद्दे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 2018 में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की स्थापना की थी।
  • डब्ल्यूएचओ और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन ने संयुक्त रूप से सदस्य देशों और अन्य हितधारकों के सहयोग से विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की शुरुआत की।
  • विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ‘आयुर्वेद आहार’ का लोगो भी लॉन्च किया।

लघु संचिका