वन लाइनर सामयिकी

  • जून 2022 में दिल्ली सरकार ने कॉलोनियों और सड़कों का नाम बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखे जाने की घोषणा की।
  • 12 जून को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने थाईलैंड के राजा को पीछे छोड़ते हुए इतिहास में विश्व की दूसरी सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली सम्राट/साम्राज्ञी बन गई है। इन्होने थाईलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 1927 से 2016 के मध्य करीब 70 साल 126 दिनों तक शासन किया किया था।
  • जून 2022 में, मेटा (Meta) ने 25 देशों में इंस्टाग्राम पर ‘AMBER अलर्ट’ शुरू करने की घोषणा की है। एम्बर अलर्ट उपयोगकर्ताओं को क्षेत्र में लापता बच्चों की सूचना प्राप्त करने में म करेगा।
  • हाल ही में एशिया का सबसे बड़ा ‘कारपोर्ट प्रकार का सौर संयंत्र’ (solar carport) मारुति सुजुकी इंडिया द्वारा हरियाणा के मानेसर में स्थापित किया गया है। विश्व का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र राजस्थान के जोधपुर में स्थित ‘भादला सोलर’ पार्क है।
  • हाल ही में गूगल ने महिला संस्थापकों के लिए ‘स्टार्टअप एक्सेलेरेटर’ प्रोग्राम की घोषणा की। यह कार्यक्रम महिलाओं को धन उगाहने और काम पर रखने जैसी चुनौतियों का समाधान करने में म करेगा।
  • वर्तमान में इराक की प्रसिद्ध और प्रमुख झील ‘सावा’ (Lake Sawa) पहली बार सूख गई है स्थानीय लोगों का मानना है कि यह स्थानीय निवेशकों द्वारा कुप्रबंधन, सरकार की उपेक्षा और जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसा हुआ।
  • हाल ही में घोषणा की गई कि भारतीय ‘वायु सेना हेरिटेज सेंटर’ चंडीगढ़ में स्थापित किया जाएगा। भारतीय वायु सेना और चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से इसे स्थापित किया जाएगा।
  • हाल ही में ‘डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स’ के लिए विश्व का पहला ‘मरम्मत का अधिकार’ (Right to Repaire) कानून न्यूयॉर्क विधानमंडल (USA) द्वारा पारित किया गया।
  • हाल ही में रेल मंत्रालय ने झांसी, कोटा, आद्रा, चंडीगढ़ और सिकंदराबाद में स्थित पांच ‘रेलवे इंजीनियर प्रादेशिक सेना रेजिमेंट’ को भंग करने का फैसला किया है।
  • हाल ही में बेंगलुरु के सर एम विश्वेश्वरैया रेलवे टर्मिनल (Sir M Visvesvaraya Railway Terminal) जो भारत का पहला केंद्रीकृत एसी रेलवे टर्मिनल (centralised AC railway terminal) है, इसे चालू कर दिया गया है।
  • राष्ट्रीय कैडेट कोर ने 30 मई से 5 जून, 2022 तक ‘पुनीत सागर अभियान’ को लागू किया था।
  • हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने तंबाकू के उपयोग को कम करने के राज्य के प्रयासों की मान्यता में झारखंड राज्य को ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) पुरस्कार-2022’ के लिए चुना है।
  • हाल ही में अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना के एक रेस्तरां ‘चाय पानी’ को 2022 के लिए ‘जेम्स बियर्ड अवार्ड्स’ (James Beard Awards) में सबसे उत्कृष्ट रेस्तरां का पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेट कप्तान डैरेन सैमी को ‘सितारा-ए-पाकिस्तान पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
  • मेघालय एंटरप्राइज आर्किटेक्ट (Meghalaya Enterprise Architect) के अंतर्गत ‘ई-प्रस्ताव प्रणाली’ जो मेघालय सरकार की प्रमुख पहल है, इस पहल ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र विश्व शिखर सम्मेलन में ‘सर्वश्रेष्ठ परियोजना पुरस्कार’ जीता है। राज्य के विकास के लिए आईसीटी को बढ़ावा देने में सरकारों की भूमिका की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ परियोजना का पुरस्कार मिला है।
  • 29 मई से 4 जून, 2022 तक मुंबई में आयोजित 17वां मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में डच डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘टर्न योर बॉडी टू द सन’ (Turn Your Body to the Sun) जो एक सोवियत कैदी की अविश्वसनीय कहानी बताती है, ने 2022 में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फिल्म (Best Documentary Film) के लिए प्रतिष्ठित ‘गोल्डन शंख पुरस्कार’ जीता है।
  • 1 जून, 2022 को बर्लिन में आयोजित एक समारोह में भारतीय रेलवे को ‘जीरो-कार्बन टेक्नोलॉजी के सर्वश्रेष्ठ उपयोग’ की श्रेणी में 25 केवी एसी ट्रैक्शन सिस्टम (KV AC Traction System) को सौर ऊर्जा प्रदान करने के लिए ‘यूआईसी इंटरनेशनल सस्टेनेबल रेलवे अवार्ड्स’ (UIC International Sustainable Railway Awards) से सम्मानित किया गया है।
  • WHO ने चंड़ीगढ़ में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च (PGMIR) में समुदायिक चिकित्सा और ‘स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के रिसोर्स सेंटर फॉर टोबैको कंट्रोल (ई.आरसीटीसी) को तंबाकू नियंत्रण को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया है।
  • 2 जून, 2022 को टेक्सास की 14 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी हरिनी लोगन ने विक्रम राजू को हराकर प्रतिष्ठित ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ (Scripps National Spelling Bee) 2022 का पुरस्कार विजेता बन गई है।
  • 1 जून, 2022 को भारत के प्रमुख खाद्य ब्रांड ‘रुचि फूडलाइन’ (Ruchi Foodline) की निदेशक रश्मि साहू को ‘टाइम्स बिजनेस अवार्ड 2022’ प्रदान किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सूद द्वारा प्रदान किया गया था। यह पुरस्कार पूर्वी भारत के अग्रणी ‘रेडी-टू-ईट’ ब्रांड की श्रेणी में दिया गया।
  • हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को सिनेमा में उनके योगदान के लिए एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रतिष्ठित ‘फ्रेंच रिवेरा फिल्म फेस्टिवल’ में, अमेरिकी अभिनेता विंसेंट डी पॉल ने सिद्दीकी को यह सम्मान प्रदान किया।
  • 24 जून, 2022 को ब्रिटिश बायोमेडिकल छात्र खुशी पटेल को ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड’ (Miss India Worldwide) 2022 की विजेता के रूप में घोषित किया गया था। श्रुतिका माने को सेकेंड रनर अप और यूएस की वैदेही डोंगरे को फर्स्ट रनर-अप चुना गया।
  • हाल ही में उद्योगपति रतन टाटा को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा साहित्य के ‘मानद डॉक्टर’ से सम्मानित किया गया।
  • 15 जून, 2022 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश, भीमनगौड़ा, संगनगौड़ा पाटिल को कर्नाटक के लोकायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • हाल ही में एन.जे. ओझा को ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना’ (MGNREGA) के तहत दो साल के लिए लोकपाल नियुक्त किया गया है।
  • 6 जून, 2022 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अंतरराष्ट्रीय डिजिटल सहयोग के कार्यक्रमों के समन्वय के लिए वरिष्ठ भारतीय राजनयिक अमनदीप सिंह गिल को ‘प्रौद्योगिकी’ पर अपना दूत नियुक्त किया है।
  • 31 मई, 2022 को राजेश गेरा ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology) के अंतर्गत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के महानिदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाला।
  • 1998 से 2005 तक जापान के ‘सोनी’ का नेतृत्व करने वाले नोबुयुकी इदेई का निधन हो गया है। वह 84 वर्ष के थे। टोक्यो स्थित ‘सोनी’ जापान के प्रमुख ब्रांडों में से एक है, इसने दुनिया को वॉकमैन पोर्टेबल म्यूजिक प्लेयर जैसे उपकरण की सुविधाएं प्रदान की।
  • डॉ स्वाति ढींगरा ‘बैंक ऑफ इंग्लैंड’ की ब्याज दर-निर्धारण समिति (Interest rate-setting committee) के बाहरी सदस्य के रूप में नियुक्त होने वाली पहली भारतीय मूल की महिला बन गई है। डॉ स्वाति ढींगरा वर्तमान के माइकल सॉन्डर्स की जगह लेंगी, जो अगस्त 2016 से कार्यरत थे।
  • भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व कार्यकारी अधिकारी नटराजन सुंदर को 30 मई, 2022 को नेशनल एसेट्स रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL)के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में शामिल किया गया है।
  • हाल ही में जेवियर ओलिवन ने मेटा के नए मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
  • जून 2022 में अश्वनी भाटिया ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) में पूर्णकालिक सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला है। अश्वनी भाटिया पूर्व में स्वामित्व भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रबंध निदेशक भी रह चुके है।
  • हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रबाब फातिमा को संयुक्त राष्ट्र का अवर महासचिव नियुक्त किया गया है। ये जमैका के कर्टेने रैट्रे (Courteney Ratre) की जगह लेंगी, जिन्हें ‘शेफ डी कैबिनेट’ के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • हाल ही में अल्बानिया की संसद द्वारा एक शीर्ष सैन्य अधिकारी, जनरल मेजर बजराम बेगज (Bajram Begaj) को देश का नया राष्ट्रपति चुन लिया गया है।
  • जून 2022 में आलोक कुमार चौधरी ने अश्विनी भाटिया के स्थान पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के नए प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है।
  • जून 2022 में सतीश पई को अंतरराष्ट्रीय एल्युमीनियम संस्थान (International Aluminium Institute: IAI) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • जून 2022 में अविनाश कुलकर्णी को भारत ऋण निर्णय फर्म (India Debt Decision Firm: IDDF) का प्रमुख नियुक्त किया गया है।
  • 27 जून, 2022 को आईआरएस अधिकारी नितिन गुप्ता को नए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes: CBDT) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • 24 जून 2022 को केंद्र सरकार ने 1988 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तपन कुमार डेका (Tapan Kumar Deka) को अरविंद कुमार के स्थान पर इंटेलिजेंस ब्यूरो (Intelligence Bureau) का निदेशक नियुक्त किया है।
  • 23 जून, 2022 को पूर्व विदेश सचिव और परमाणु मामलों और जलवायु परिवर्तन के लिए प्रधान मंत्री के विशेष दूत श्याम सरन को ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। वह एन एन वोहरा का स्थान लेंगे।
  • हाल ही में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के नेतृत्व को समाप्त करने की दिशा में ऑस्ट्रेलिया ने गणतंत्र के लिए सहायक मंत्री’ नियुक्त किया है। ऑस्ट्रेलिया के नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री, एंथनी अल्बनीस ने इस पद के लिए सिडनी के 51 वर्षीय सांसद मैट थिस्टलथवेट को नियुक्त किया है।
  • हाल ही में म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान को ‘इंडो-यूके कल्चर प्लेटफॉर्म’ (Indo-UK Culture Platform) के एंबेसडर नियुक्त किया गया है, जो भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ का प्रतीक है।
  • हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा द्वारा भारतीय नागरिक कृष्णा श्रीनिवासन को एशिया और प्रशांत विभाग (Asia and Pacific Department) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • हाल ही में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी के नागराज नायडू को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद द्वारा ‘शेफ डी कैबिनेट’ (chef de cabinet) के रूप में नामित किया गया है।
  • 15 जून को सोमालिया के राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद ने हमजा अब्दी बर्रे (Hamza Abdi Barre) को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। 48 वर्षीय हमजा अब्दी बर्रे ने मोहम्मद हुसैन रोबले (Mohamed Hussein Roble) की जगह ली।
  • हाल ही में चेन्नई स्थित स्टार्टअप गरुड़ एयरोस्पेस ने महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 16 अगस्त 2022 से दूसरे कार्यकाल के लिए ‘टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस’ (Tedros Adhanom Ghebreyesus) को WHO के महानिदेशक के रूप में पुनः नियुक्त किया है। जिनेवा में 75 वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान उनके पुनः चुनाव की पुष्टि की गई थी।
  • जोमैटो और जियो-बीपी (Jio-bp) ने जोमैटो की प्रतिबद्धता का समर्थन करने के लिए ‘2030 तक क्लाइमेट ग्रुप की 100 प्रतिशत ‘ईवी 100 पहल’ (EV100 initiative) का समर्थन करने के लिए एक समझौता किया है। तेजी से बढ़ते भारतीय वितरण और परिवहन खंड में ईवी अपनाने में तेजी लाने के लिए सहयोग किया गया है।
  • 3 जून, 2022 को भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस ‘निशंक’ और आईएनएस ‘अक्षय’ को उनके द्वारा 32 वर्षों की शानदार सेवा प्रदान करने के बाद सेवामुक्त कर दिया गया। आईएनएस निशंक को 12 सितंबर, 1989 को सेवा में शामिल किया गया था, जबकि आईएनएस ‘अक्षय’ को 10 दिसंबर, 1990 को जॉर्जिया के पोटी शहर में सेवा में रखा गया था।
  • ‘इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (Indira Gandhi International) हवाई अड्डा’ पूरी तरह से पनबिजली और सौर ऊर्जा पर चलने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा बन गया है।
  • 21 जून 2023 को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ भारत और नेपाल में रामायण सर्किट से जुड़े स्थानों को जोड़ने वाली पहली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना किया। भारत से 500 पर्यटकों को लेकर भारत गौरव ट्रेन नेपाल के जनकपुर धाम रेलवे स्टेशन तक जाएगी।
  • विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी-20 को वर्ष 2023 में मेजबानी भारत करने जा रहा है, जिसका आयोजन जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित राज्य में भी किया जाएगा।
  • हाल ही में यूरोप के सबसे बड़े स्टार्टअप सम्मेलन, ‘विवाटेक 2020’ ने भारत को ‘वर्ष का देश’ (Country of the year) के रूप में मान्यता दी है।

लघु संचिका