संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार

22 जून, 2022 को ओडिशा स्थित सार्वजनिक परिवहन सेवा ‘मो बस’ (Mo Bus) को कोविड-19 से विश्व को बेहतर ढंग से उबरने में उनकी भूमिका और प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र के ‘संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्यः संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस मनाने के लिए एक आभासी कार्यक्रम के दौरान आर्थिक और सामाजिक मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव लियू जेनमिन (Liu heZnmin) द्वारा घोषित इस वर्ष के पुरस्कारों के अन्य विजेताओं में थाईलैंड की सार्वजनिक सेवा पहल भी थी।

  • ‘संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार’ वर्ष 2003 में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक सेवा प्रदान करने में उत्कृष्टता की पहचान करना है।

लघु संचिका