विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून)

2022 की थीमः ‘केवल एक पृथ्वी’ (Only One Earth)

महत्वपूर्ण तथ्यः विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) एक नोडल एजेंसी है, जो दुनिया भर में कार्यक्रमों का आयोजन और समर्थन करती है। वर्ष 2022 विश्व पर्यावरण दिवस में स्वीडेन मेजबान देश था। पर्यावरण की रक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। यह पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय दिवस है।

  • विश्व पर्यावरण दिवस समुद्री प्रदूषण, अधिक जनसंख्या, ग्लोबल वार्मिंग, सतत खपत और वन्यजीव अपराध जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने हेतु एक मंच प्रदान करता है।
  • 1972 में पहले वैश्विक पर्यावरण शिखर सम्मेलन (Global environment summit) का आयोजन किया गया था। प्रथम वैश्विक पर्यावरण शिखर सम्मेलन पर विश्व पर्यावरण दिवस के विचार को औपचारिक रूप दिया गया था। पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस 1973 में आयोजित किया गया था। 1973 से प्रति वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है।

लघु संचिका