आरती प्रभाकर

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा आरती प्रभाकर को व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी (White House office of Science and Technology Policy) के प्रमुख के रूप में नामित किया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्यः आरती प्रभाकर एरिक लैंडर (Eric Lander) की जगह लेंगी। जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अपने कर्मचारियों को धमकाने और शत्रुतापूर्ण कार्य वातावरण बनाने की बात स्वीकार करने के बाद अपनी नियुक्ति के नौ महीने बाद इस्तीफा दिया था।


  • इनका जन्म भारत में हुआ था। आरती प्रभाकर एक भारतीय भौतिक विज्ञानी महिला हैं।
  • आरती संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति की विज्ञान सलाहकार के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला होंगी।
  • वह कैंसर अनुसंधान में प्रगति को गति देने के लिए राष्ट्रपति बाइडेन की कैंसर मूनशॉट पहल (cancer moonshot initiative) का भी नेतृत्व करेंगी।
  • उन्हें 1993 में क्लिंटन प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय मानक और प्रौद्योगिकी संस्थान (National Institute of Standards and Technology) के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • ओबामा प्रशासन ने उन्हें डिफेंस एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी (Defense Advanced Research Projects Agency) का नेतृत्व करने के लिए चुना।

लघु संचिका