रुचिरा कंबोज

21जून, 2022 को वरिष्ठ राजनयिक रुचिरा कंबोज को न्यूयॉर्क, संयुक्त राष्ट्र में भारत की अगली राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में भूटान में भारत के दूत के रूप में कार्यरत हैं।

महत्वपूर्ण तथ्यः रुचिरा कंबोज वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में कार्यरत भारतीय राजदूत टी. एस. तिरुमूर्ति का स्थान लेंगी।

  • 1987 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुई, रुचिका कम्बोज 1987 सिविल सेवा बैच की अिखल भारतीय महिला टॉपर और 1987 विदेश सेवा बैच की टॉपर थीं।
  • वह पूर्व में पेरिस (फ्रांस) में यूनेस्को में भारत की स्थायी प्रतिनिधि, दक्षिण अफ्रीका में भारतीय उच्चायुक्त रही थी।
  • वह 2002-2005 तक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर के रूप में तैनात थीं, जहाँ उन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सुधार, मध्य पूर्व संकट आदि सहित कई राजनीतिक मुद्दों पर काम किया।
  • 2011-2014 तक, वह भारत की चीफ ऑफ प्रोटोकॉल (Chief of Protocol) भी थीं और भारत सरकार में अब तक इस पद को संभालने वाली पहली और एकमात्र महिला राजनयिक थीं।

लघु संचिका