एस एल थाओसेन

31 मई 2022 को 1988 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एस एल थाओसेन (SL Thosen) को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्यः एस एल थाओसेन ने पहले 1999-2000 के दौरान बोस्निया और हर्जेगोविना में संयुक्त राष्ट्र के साथ सेवा करने के अलावा, विशेष सुरक्षा समूह (Special Protection Group) में भी अपनी सेवाएं दी।

  • एस एल थाओसेन को 30-11-2023 तक सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक रूप में नियुक्त किया गया है।
  • थाओसेन वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल के विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

सशस्त्र सीमा बल

  • सशस्त्र सीमा बल को 1962 में चीनी आक्रमण के बाद मई 1963 में विशेष सेवा ब्यूरो के रूप में स्थापित किया गया था।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है और तीन फ्रंटियर मुख्यालय लखनऊ पटना और गुवाहाटी में स्थित हैं।

लघु संचिका