हरि चंद

13 जून, 2022 को दो बार के ओलंपियन और दो बार एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता लंबी दूरी के दौड़ के महान खिलाड़ी हरि चंद का जालंधर में निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे।

महत्वपूर्ण तथ्यः इन्होने 1978 के बैंकाक एशियाई खेलों में 5000 और 10,000 मीटर का स्वर्ण जीता था और 1975 में सियोल में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में 10,000 मीटर का खिताब भी जीता।

  • पंजाब के होशियारपुर जिले के घोरवाहा गांव के रहने वाले चंद नंगे पांव ही दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होते थे। इन्होने 1976 के मॉन्ट्रियल ओलंपिक में 10,000 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा जो पूर्व में सुरेंद्र सिंह के नाम पर था।
  • खेलों में इनके योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

लघु संचिका