भारत-आसियान विदेश मंत्रियों की बैठक

हाल ही में भारत ने भारत-आसियान वार्ता संबंधों के 30 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष आसियान-भारत विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की। बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्री एस. जयशंकर और सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन ने की। भारत, वर्ष 2022 को आसियान-भारत मैत्री वर्ष के रूप में मना रहा है।

महत्वपूर्ण तथ्यः इस बैठक के दौरान, विदेश मंत्रियों ने भारत-आसियान संबंधों के महत्व पर प्रकाश डाला और व्यापक इंडो-पैसिफिक के लिए भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ विजन में आसियान द्वारा निभाई गई भूमिका को भी रेखांकित किया।

  • COVID-19 एवं स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, व्यापार और वाणिज्य, क्षमता निर्माण तथा शिक्षा पर विचार-विमर्श किया गया।

आसियान के बारे में: आसियान दक्षिणपूर्व एशियाई देशों का एक राजनीतिक और आर्थिक संघ है जिसमें दक्षिण पूर्व एशिया में 10 सदस्य देश शामिल हैं।

  • आसियान में इंडोनेशिया, ब्रुनेई, कंबोडिया, म्यांमार, लाओस, मलेशिया, सिंगापुर, फिलीपींस, वियतनाम और थाईलैंड शामिल हैं। इसका मुख्यालय इंडोनेशिया के जकार्ता शहर में स्थित है।
  • आसियान आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति और सांस्कृतिक विकास में तेजी लाने के प्राथमिक उद्देश्य के साथ काम करता है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध