ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक

8 जून, 2022 को ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की 12वीं बैठक वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई। इस बैठक में चीन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, रूस और भारत के कृषि मंत्रियों ने भाग लिया।

महत्वपूर्ण तथ्यः भारत की तरफ से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने इस बैठक में भाग लिया।

  • इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ने भारत सरकार द्वारा कृषि और किसान कल्याण के क्षेत्र में पीएम किसान, पीएम फसल बीमा योजना, मृदा (सॉइल) हेल्थ कार्ड, प्राकृतिक कृषि आदि शुरू की गई पहलों और कदमों का उल्लेख किया।
  • इस बैठक में ब्रिक्स कृषि मंत्रियों ने फ्समन्वित कृषि और ग्रामीण विकास के लिए ब्रिक्स सहयोग को मजबूत बनानेय् की विषय वस्तु के साथ 12वीं बैठक की संयुक्त घोषणा और ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच खाद्य सुरक्षा सहयोग पर ब्रिक्स रणनीति को भी अपनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय संबंध