भारत और यूरोपीय संघ सुरक्षा एवं रक्षा परामर्श

10 जून, 2022 को बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ (European Union) के साथ भारत ने पहली बार सुरक्षा और रक्षा परामर्श आयोजित किया। यह परामर्श जुलाई 2020 में भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में लिए गए निर्णय के अनुसार हुई है।

महत्वपूर्ण तथ्यः इस परामर्श में दोनों पक्षों ने अपने रक्षा संबंधों और यूरोप, भारत के पड़ोस एवं हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विकसित हो रही सुरक्षा स्थिति के सभी पहलुओं की समीक्षा की।

  • इस परामर्श की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव सोमनाथ घोष और विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव संदीप चक्रवर्ती ने भारतीय पक्ष से और यूरोपीय संघ की ओर से सुरक्षा एवं रक्षा नीति के निदेशक जोआनके बालफोर्ट (Joanneke Balfoort) द्वारा की गई थी।
  • दोनों पक्षों ने हाल के वर्षों में सुरक्षा और रक्षा सहयोग के क्षेत्र में कई सकारात्मक विकासों का उल्लेख किया, जिसमें एक नियमित समुद्री सुरक्षा वार्ता की स्थापना शामिल है।
  • परामर्श के दौरान दोनों पक्षों ने समुद्री सुरक्षा पर भारत-यूरोपीय संघ के सहयोग को बढ़ाने, भारत के पड़ोस में हथियारों के निर्यात पर यूरोपीय आचार संहिता के कार्यान्वयन, भारत की भागीदारी सहित रक्षा उपकरणों के सह-विकास और सह-उत्पादन में सहयोग पर भी चर्चा की।

अंतरराष्ट्रीय संबंध