मारिजुआना अपराधीकरण की श्रेणी से बाहर

हाल ही में दक्षिण पूर्वी एशियाई देश थाईलैंड ने भांग (मारिजुआना) को अपराधीकरण की श्रेणी मुक्त कर दिया है।

महत्वपूर्ण तथ्यः थाईलैंड देश मारिजुआना को अपराधीकरण की श्रेणी से मुक्त करने वाला एशिया का पहला देश बन गया है।

  • थाईलैंड ने अपने यहाँ कृषि और पर्यटन क्षेत्रों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मारिजुआना को अपराध से मुक्त कर दिया है।
  • इसके कारण थाईलैंड में मारिजुआना उत्पादों को उगाना और उनका व्यापार करना, या बीमारियों के इलाज के लिए पौधे के कुछ हिस्सों का उपयोग करना अब अपराध नहीं है।

GK फैक्ट

  • थाईलैंड दक्षिण पूर्व एशिया में इंडोचाइनीज प्रायद्वीप के केंद्र में स्थित एक देश है। थाईलैंड की सीमा लाओस, कंबोडिया, म्यांमार और मलेशिया के साथ मिलती है।
  • बैंकॉक थाईलैंड की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। हाल ही में इसने सनस्क्रीन पर प्रतिबन्ध लगाया था। विश्व में रबर उत्पादन में थाईलैंड प्रथम स्थान पर है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध