वन लाइनर सामयिकी

  • हाल ही में यूरोपीय संसद के सदस्यों ने वर्ष 2035 तक नई पेट्रोल और डीजल कारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए मतदान किया है। इस कदम का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों के तेजी से विकास के माध्यम से जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई को तेज करना है।
  • 27 जून को, केन्या और पुर्तगाल सह-मेजबानी के साथ, पांच दिवसीय संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन की शुरुवात लिस्बन शहर में हुई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने की।
  • हाल ही में तुर्की के नाम परिवर्तन के अनुरोध के बाद संयुक्त राष्ट्र संगठन ने तुर्की गणराज्य देश का नाम तुर्की से तुर्किये में परिवर्तित कर दिया है।
  • हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ब्लैकफुट जनजाति (Blackfoot tribe) के सदियों पुराने भूमि दावे को निपटाने के लिए 1.3 बिलियन कनाडाई डॉलर के सबसे बड़े सौदों में से एक पर हस्ताक्षर किया है।
  • मित्र देशों की नौसेनाओं के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाने के लिए, दक्षिण चीन सागर तथा पश्चिमी प्रशांत में तैनात भारतीय नौसेना के जहाज सतपुड़ा ने 3 से 6 जून 2022 तक मनीला का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य आपसी कामकाजी संबंधों तथा भारतीय नौसेना एवं फिलीपींस की नौसेना के बीच पारस्परिकता को सुदृढ़ बनाना था।
  • हाल ही में श्रीलंका की सरकार ने घरेलू सहायिकाओं (Domestic aides) के रूप में विदेशी रोजगार के लिए जाने वाली महिलाओं की न्यूनतम आयु सीमा को संशोधित कर 21 वर्ष कर दिया है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध