ऊर्जा और जलवायु पर प्रमुख अर्थव्यवस्था मंच

18 जून, 2022 को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने अमरीकी राष्ट्रपति जोसफ बाइडेन की मेजबानी में ऊर्जा और जलवायु पर प्रमुख अर्थव्यवस्था मंच (Major Economy Forum on Energy and Climate) की वर्चुअल बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

महत्वपूर्ण तथ्यः प्रमुख अर्थव्यवस्था मंच की बैठक का उद्देश्य ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती प्रदान करना और जलवायु संकट से निपटने के लिए किए गए कार्यों को प्रेरित करना था, जिससे सीओपी-27 (COP-27) को गति प्रदान की जा सके।

  • इस बैठक में विश्व की 23 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं और संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने हिस्सा लिया।
  • इस सम्मलेन में नेताओं ने जलवायु परिवर्तन संबंधित अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए उनके द्वारा उठाई जा रही पहलों को साझा किया।

अंतरराष्ट्रीय संबंध