संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

हाल ही में इक्वाडोर, जापान, माल्टा, मोजाम्बिक, स्विटजरलैंड देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के लिए चुने गए है।

महत्वपूर्ण तथ्यः इक्वाडोर, जापान, माल्टा, मोजाम्बिक और स्विटजरलैंड को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लिए 2023-2024 के कार्यकाल के लिए अस्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है।

  • ये देश 1 जनवरी, 2023 से भारत, आयरलैंड, केन्या, मैक्सिको और नॉर्वे की जगह लेंगे।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक अस्थायी सदस्य के रूप में भारत का दो साल का कार्यकाल दिसंबर 2022 में समाप्त होगा।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) संयुक्त राष्ट्र के पांच प्रमुख अंगों में से एक है। इसकी स्थापना 1945 में किया गया था। ये अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के रखरखाव में अपना योगदान देती है। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में स्थित है।
  • इसमें कुल 15 सदस्य हैं, जिनमें से 5 स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य होते हैं।
  • पांच स्थायी सदस्यों में चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय संबंध