संक्षिप्त सामयिकी

  • ‘UNSC की आतंकवाद विरोधी समिति’ की स्थापना सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1373 द्वारा की गई थी, जिसे अमेरिका में 9/11 के आतंकी हमलों के मद्देनजर 28 सितंबर, 2001 को सर्वसम्मति से अपनाया गया था। भारत 10 साल बाद जनवरी 2022 में 'UNSC की आतंकवाद-रोधी समिति’ की अध्यक्षता करेगा।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 17 दिसंबर को भ्रष्टाचार विरोधी कानून के प्रभारी प्रवर्तन अधिकारियों के लिए ‘रियाद ग्लोबल इनिशिएटिव नेटवर्क’ के लिए एक मसौदा प्रस्ताव को अपनाया।
  • केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष निदेशक प्रवीण सिन्हा को अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) की कार्यकारी समिति में एशिया के लिए प्रतिनिधि चुना गया है।
  • अडामा बैरो ने गाम्बिया के राष्ट्रपति के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है।
  • ‘द ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी’ के एक प्रमुख नैनोटेक्नोलॉजी और भौतिकी शोधकर्ता व भारतीय मूल के प्रतिष्ठित ऑस्ट्रेलियाई प्रोफेसर चेन्नुपति जगदीश मई 2022 से ‘ऑस्ट्रेलियन एकेडमी ऑफ साइंस’ के अगले अध्यक्ष होंगे।
  • वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन 2021 का छठा संस्करण 14-16 दिसंबर, 2021 तक विदेश मंत्रलय और कार्नेगी इंडिया (Carnegie India) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस वर्ष के वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का विषय ‘ग्लोबल मीट्स लोकल’ (Global Meets Local) था।
  • माल्टा (Malta) यूरोप का पहला देश बन गया है, जिसने घर पर और व्यक्तिगत उपयोग के लिए भांग (cannabis) को वैध बना दिया है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध