विश्व असमानता रिपोर्ट 2022

पेरिस स्थित एक वैश्विक शोध पहल ‘वर्ल्ड इनइक्वेलिटी लैब’ (World Inequality Lab) द्वारा दिसंबर 2021 में ‘विश्व असमानता रिपोर्ट 2022’ (World Inequality Report 2022) प्रकाशित की गई।

महत्वपूर्ण तथ्यः दुनिया की सबसे गरीब आधी आबादी के पास ‘मुश्किल से कोई संपत्ति है’ (कुल संपत्ति का सिर्फ 2%) है, जबकि सबसे अमीर 10% आबादी के पास 76% संपत्ति है।

  • सबसे अमीर 10% आबादी का वर्तमान में वैश्विक आय में 52% हिस्सा है और सबसे गरीब 50% आबादी की वैश्विक आय में मात्र 8% हिस्सेदारी है।
  • मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका दुनिया के सबसे असमान क्षेत्र हैं, जबकि यूरोप में असमानता का स्तर सबसे कम है।

भारत की स्थितिः भारत एक गरीब और अत्यधिक असमान देश है, जिसकी शीर्ष 1% आबादी के पास 2021 में कुल राष्ट्रीय आय का पांचवां हिस्सा था और निचले स्तर की 50% आबादी के पास सिर्फ 13% हिस्सा था।

  • भारत में 1% सबसे अमीर आबादी के पास 2021 में कुल राष्ट्रीय आय का 22% हिस्सा है, जबकि सबसे अमीर 10% आबादी के पास आय का 57% हिस्सा है। भारत में महिला श्रम आय 18.3% है, जो एशिया के औसत से कम है, जो 2019 में 27% थी।

जीके फ़ैक्ट

  • भारतीय वयस्क आबादी की औसत राष्ट्रीय आय 2,04,200 रुपये है। निचले स्तर की 50% आबादी की औसत राष्ट्रीय आय 53,610 रुपये है, जबकि शीर्ष 10% आबादी की आय इससे 20 गुना अधिक, अर्थात 11,66,520 रुपए है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध