दक्षिण सूडान 2030 तक बाल विवाह समाप्त करेगा

2 दिसंबर, 2021 दक्षिण सूडान की सरकार ने अफ्रीका महाद्वीप में बाल विवाह को समाप्त करने के ‘अफ्रीकी संघ’ के अभियान के अनुरूप 2030 तक बाल विवाह को समाप्त करने का वादा किया है।

महत्वपूर्ण तथ्यः दक्षिण सूडान दुनिया के 40 देशों में से एक है, जहां बाल विवाह की दर सबसे अधिक है।

  • 2010 में किए गए एक सर्वेक्षण में पाया गया कि लगभग सात प्रतिशत लड़कियों का विवाह 15 वर्ष से पहले और 40 प्रतिशत का 18 वर्ष की आयु से पहले हो जाता है।
  • दक्षिण सूडान के जेंडर मंत्रलय का कहना है कि दक्षिण सूडान में केवल 6.2 प्रतिशत लड़कियां ही प्राथमिक विद्यालय पूरा करती हैं, जिनमें से पांच में से एक गर्भावस्था के कारण माध्यमिक विद्यालय छोड़ देती है। सबसे ज्यादा प्रभावितों की उम्र 15 से 19 साल के बीच है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध