वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ़ लिविंग इंडेक्स 2021

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा दिसंबर 2021 को जारी ‘वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स 2021’ (Worldwide Cost of Living index 2021) के अनुसार तेल अवीव (इजरायल) अब दुनिया का सबसे महंगा शहर है।

महत्वपूर्ण तथ्यः पेरिस और सिंगापुर दूसरे स्थान पर हैं, उसके बाद ज्यूरिख चौथे, हांगकांग पांचवें, न्यूयॉर्क छठे और जेनेवा को सातवें स्थान पर रखा गया।

  • शीर्ष 10 में आठवें स्थान पर कोपेनहेगन, नौवें पर लॉस एंजिल्स और 10वें स्थान पर जापान का ओसाका है।
  • वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स 173 शहरों में वस्तुओं और सेवाओं के लिए अमेरिकी डॉलर में कीमतों की तुलना करके तैयार किया गया है।
  • सीरिया की राजधानी शहर दमिश्क सूचकांक में अंतिम स्थान पर है यानी यह दुनिया का सबसे सस्ता शहर है।

जीके फ़ैक्ट

  • अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण आयात की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी के कारण ईरान की राजधानी तेहरान ने सर्वेक्षण किए गए 173 शहरों में सबसे बड़ी छलांग लगाई, जो 79वें स्थान से 29वें स्थान पर पहुंच गया है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध