पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति 2022-26

28 दिसंबर, 2021 को पाकिस्तान की कैबिनेट ने राष्ट्रीय सुरक्षा नीति 2022-26 को मंजूरी दे दी है।

महत्वपूर्ण तथ्यः पाकिस्तान के शीर्ष सुरक्षा पैनल ने 2022-26 के लिए अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को मंजूरी दी थी।

  • नीति को प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की 36वीं बैठक में प्रस्तुत और अनुमोदित किया गया।
  • पाकिस्तान एक व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचे की ओर बढ़ रहा है, जिसका अंतिम उद्देश्य नागरिकों की संरक्षा (safety), सुरक्षा (security) और सम्मान है।
  • यह पहली बार है जब पाकिस्तान में राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को मंजूरी दी गई है। सुरक्षा के प्रति इस नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण को सुनिश्चित करने के लिए, राष्ट्रीय सुरक्षा नीति के केंद्र में ‘आर्थिक सुरक्षा’ को रखा गया है।
  • एक मजबूत अर्थव्यवस्था अतिरिक्त संसाधनों का निर्माण करेगी, जो बदले में सैन्य और मानव सुरक्षा को और मजबूत करेगी।

अंतरराष्ट्रीय संबंध