विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2021

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा 6 दिसंबर को जारी विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2021 के अनुसार, 2020 में नोवेल कोरोना वायरस बीमारी (COVID-19) के कारण मलेरिया से निपटने के वैश्विक प्रयास प्रभावित हुए हैं।

महत्वपूर्ण तथ्यः यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है, तो दुनिया में मलेरिया बीमारी के तत्काल फिर से उभरने का खतरा है, खासकर अफ्रीका में।

मलेरिया से मौतें: 2020 में अनुमानित 627,000 मलेरिया मौतें हुईं, जो 2019 की तुलना में 12% की वृद्धि को दर्शाता है।

  • अतिरिक्त 69,000 मौतों में से 47,000 (68%) मौतें कोविड-19 के दौरान मलेरिया की रोकथाम, निदान और उपचार में व्यवधान के कारण हुई।

अफ्रीका में मामलेः WHO का अफ्रीकी क्षेत्र, 2020 में अनुमानित 228 मिलियन मलेरिया के मामलों के साथ, लगभग 95% मामलों के लिए जिम्मेदार था।

  • विश्व स्तर पर मलेरिया के 96% मामलों में 29 देशों का योगदान रहा।
  • छः देशों - नाइजीरिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा, मोजाम्बिक, अंगोला और बुर्किना फासो का वैश्विक स्तर पर सभी मलेरिया के मामलों में लगभग 55% का योगदान था।

जीके फ़ैक्ट

  • WHO के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में 83% मलेरिया मामलों में भारत का योगदान है। श्रीलंका को 2016 में मलेरिया मुक्त प्रमाणित किया गया था और वह मलेरिया मुक्त बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध