तीसरा भारत-मध्य एशिया संवाद

तीसरा भारत-मध्य एशिया संवाद (The third India-Central Asia Dialogue) 18-19 दिसंबर, 2021 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्यः यह भारत और मध्य एशियाई देशों जैसे- कजाखस्तान, किर्गिजस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के बीच एक मंत्री स्तरीय संवाद है।

  • तीसरे भारत-मध्य एशिया संवाद के हिस्से के रूप में विचार-विमर्श के अंत में एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया।
  • इसके अनुसार अफगान निवासियों के लिए ‘तत्काल’ मानवीय सहायता प्रदान करना महत्वपूर्ण था।
  • भारत से भूमि व्यापार (land trade) पर पाकिस्तान के अवरोध को देखते हुए, देशों ने चाबहार के माध्यम से समुद्री मार्ग का अधिक उपयोग करने का दृढ़ संकल्प लिया, जो ईरान के माध्यम से सड़क और रेल द्वारा मध्य एशियाई देशों से जुड़ा हुआ है।
  • भारत ने मध्य एशियाई देशों के भारत और उसके बाहर अपने व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए चाबहार बंदरगाह पर शहीद बेहेश्ती टर्मिनल की सेवाओं का उपयोग करने का स्वागत किया है।
  • भारत और मध्य एशियाई देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं की मुक्त आवाजाही के मुद्दों के समाधान के लिए संयुक्त कार्य समूहों की स्थापना की संभावनाओं का भी संवाद में फैसला लिया गया।

अंतरराष्ट्रीय संबंध