पृथ्वी पर लौटे जापानी अंतरिक्ष पर्यटक

एक जापानी अरबपति युसाकु मेजावा, उसके निर्माता और एक रूसी अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 12 दिन बिताने के बाद 20 दिसंबर, 2021 को सकुशल पृथ्वी पर लौट आए।

महत्वपूर्ण तथ्यः फैशन कारोबारी युसाकु मेजावा, उनके प्रोडड्ढूसर योजो हिरानो और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर मिसुर्किन रूसी सोयुज अंतरिक्ष यान से झेज्काजगन शहर से करीब 148 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में कजाखस्तान में उतरे।

  • मेजावा (46) और उनके 36 वर्षीय प्रोडड्ढूसर हिरानो वर्ष 2009 के बाद खुद पैसे चुकाकर अंतरिक्ष केंद्र जाने वाले पहले पर्यटक हैं।
  • मेजावा एक ऑनलाइन रिटेल ब्रांड, जोजो इंक के संस्थापक हैं। उन्होंने 1998 में जापान के सबसे बड़े ऑनलाइन शॉपिंग मॉल की स्थापना की और सितंबर 2019 में इसके सीईओ के रूप में इस्तीफा दे दिया था।

जीके फ़ैक्ट

  • अक्टूबर 2021 में, रूसी अभिनेता यूलिया पेरसिल्ड और फिल्म निर्देशक क्लिम शिपेंको ने ऑर्बिट में दुनिया की पहली फिल्म बनाने के लिए स्टेशन पर 12 दिन बिताए थे, हालांकि, उनकी परियोजना को रूस के अंतरिक्ष निगम रोसकोसमोस ने प्रायोजित किया था।

अंतरराष्ट्रीय संबंध