संयुक्त राष्ट्र ने दिया अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन को पर्यवेक्षक का दर्जा

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 9 दिसंबर, 2021 को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) को पर्यवेक्षक का दर्जा दिया है।

महत्वपूर्ण तथ्यः महासभा में ISA को पर्यवेक्षक का दर्जा देने से गठबंधन और संयुक्त राष्ट्र के बीच नियमित और अच्छी तरह से परिभाषित सहयोग प्रदान करने में मदद मिलेगी, जिससे वैश्विक ऊर्जा विकास में लाभ होगा।

  • ISA वैश्विक ऊर्जा वृद्धि और विकास को लाभ पहुंचाने के लिए भागीदारी के माध्यम से सकारात्मक ‘वैश्विक जलवायु कार्रवाई’ का एक उदाहरण बन गया है।

जीके फ़ैक्ट

  • ISA के शुभारंभ की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने नवंबर 2015 में पेरिस, फ्रांस में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन ‘कॉप-21’ में की थी। अब तक कुल 80 देशों ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर कर पुष्टि की है और 101 देशों ने केवल समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

अंतरराष्ट्रीय संबंध