महत्वपूर्ण हाथी कनेक्टिविटी क्षेत्रों की पहचान

अक्टूबर 2021 में एक नए अध्ययन में महत्वपूर्ण हाथी कनेक्टिविटी क्षेत्रों की पहचान की गई है।

महत्वपूर्ण तथ्यः अध्ययन के अनुसार हाथी उच्च वनस्पति आवरण और कम मानव जनसंख्या घनत्व वाले वनों के आस-पास के क्षेत्रों को पसंद करते हैं।

  • पूर्वोत्तर-स्थित एनजीओ ‘कंजर्वेशन इनिशिएटिव्स’ की दिव्या वासुदेव और वरुण आर. गोस्वामी ने हाथियों के परिदृश्य में रहने वाले लोगों से डेटा एकत्र किया और नए विकसित मॉडल ‘रैंडमाइज्ड शॉर्टेस्ट पाथ’ (Randomised shortest path) का प्रयोग किया।
  • अध्ययन के अनुसार भविष्य में प्रजातियों के अस्तित्व के लिए कनेक्टिविटी महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से एशियाई हाथी जैसी प्रजातियों के लिए।
  • ज्ञात हो कि हाथी अपने भोजन और पानी की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए व्यापक रूप से, कभी-कभी सैकड़ों किलोमीटर के दायरे में पाये जाते हैं।

जीके फ़ैक्ट

  • मानव गतिविधि और भूमि-उपयोग परिवर्तन ने वैश्विक स्तर पर जानवरों की आवाजाही को औसतन 50-67% तक सीमित कर दिया है।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी