प्रकृति और लोगों के लिए उच्च आकांक्षा गठबंधन

7 अक्टूबर, 2021 को नई दिल्ली में फ्रांसीसी और भारतीय सरकारों के बीच आयोजित एक समारोह में, भारत आधिकारिक तौर पर ‘प्रकृति और लोगों के लिए उच्च आकांक्षा गठबंधन’ (High Ambition Coalition for Nature and People) में शामिल हो गया है।

महत्वपूर्ण तथ्यः यह गठबंधन 70 से अधिक देशों का एक समूह है, जो ‘30×30 की रक्षा के लिए वैश्विक लक्ष्य’ (global goal to protect 30×30) को अपनाने के लिये प्रोत्साहित कर रहा है।

  • ‘वैश्विक 30×30 लक्ष्य’ के तहत 2030 तक दुनिया की कम से कम 30% भूमि और महासागर की रक्षा के लिए एक अंतरराष्ट्रीय समझौते को बढ़ावा देना है।
  • वर्तमान में दुनिया भर में अलग-अलग आर्थिक और सामाजिक स्थिति वाले देश इस गठबंधन के सदस्यों में शामिल हैं; यूरोपीय, लैटिन अमेरिकी, अफ्रीका और एशिया के देश इसके सदस्य हैं।
  • भारत इसमें शामिल होने वाली प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के ब्रिक्स समूह में से पहला है।

जीके फ़ैक्ट

  • प्रकृति और लोगों के लिए उच्च आकांक्षा गठबंधन को जनवरी 2021 में पेरिस में ‘वन प्लैनेट समिट’ में शुरू किया गया था।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी