मीठे पानी की अंधी ‘ईल’ प्रजाति

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे, प्रकृतिवादी तेजस ठाकरे ने 30 सितंबर, 2021 को मुंबई के एक कुएं से ‘जीनस रक्थमिच्थिस’ (genus Rakthamichthys) से संबंधित अंधी ‘ईल’ (blind eel) की एक नई प्रजाति की खोज की घोषणा की।

महत्वपूर्ण तथ्यः यह महाराष्ट्र और उत्तरी पश्चिमी घाट इलाके में पाई गई पहली पूरी तरह से अंधी भूमिगत मीठे पानी की मछली प्रजाति है।

  • प्रजाति का नाम ‘मुंबा’ (mumba) रखा गया है, जो मुंबई शहर को दर्शाता है। ‘मुंबा’ शब्द मराठी भाषा से लिया गया है, जो इस शहर के निवासियों द्वारा पूजे जाने वाले देवता ‘मुंबा आई’ (Mumba Aai) को समर्पित है।
  • इस प्रजाति की खोज तेजस ठाकरे, प्रवीणराज जयसिम्हन, अनिल महापात्र और अन्नाम पवन कुमार ने की।
  • यह अध्ययन ‘एक्वा इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इक्थायोलॉजी’ (Aqua International Journal of Ichthyology) में प्रकाशित हुआ था।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी