भारत की आर्थिक वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र एजेंसी अंकटाड ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर इस वर्ष 2022 घटकर 5.7% रहने का अनुमान लगाया है, जबकि 2021 में यह 8.2% थी।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र एजेंसी अंकटाड द्वारा आर्थिक वृद्धि दर में कमी के लिये कर्ज की ऊंची लागत और कमजोर सार्वजनिक व्यय का हवाला दिया गया है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार भारत की जीडीपी वृद्धि दर वर्ष 2023 में और घटकर 4.7 प्रतिशत पर आने की सम्भावना है।
  • अंकटाड के अनुसार, चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2022 में 3.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है; जबकि 2021 में 8.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। वहीं 2023 में वृद्धि दर 5.3 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
  • रिपोर्ट में अमेरिका की आर्थिक वृद्धि दर 2022 में 1.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि 2021 में 5.7 प्रतिशत थी।
  • वहीं 2023 में इससे और भी कम होकर 0.9 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।

GK फ़ैक्ट

  • संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (United Nations Conference on Trade and Development UNCTAD) की स्थापना 1964 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी। इसका प्राथमिक उद्देश्य व्यापार, सहायता, परिवहन, वित्त और प्रौद्योगिकी सहित विकास के सभी पहलुओं से संबंधित नीतियां तैयार करना है।

आर्थिक परिदृश्य